अब तक हरियाणा में 5 स्क्रैपिंग यूनिटें लगी, नई इकाईयां लगाने वालों को दिया जाएगा बढ़ावा: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदूषण रहित वातावरण के मकसद से व्हीकल स्क्रैपिंग के क्षेत्र में हरियाणा मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब तक पांच यूनिटें व्हीकल स्क्रैपिंग की लग चुकी है और आने वाले समय में इन स्क्रैपिंग यूनिटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

dushyant-chautala

इतना ही नहीं राज्य सरकार जल्द इसको लेकर बेहतर नीति भी लेकर आएगी ताकि प्रदेश के लोग इसका अच्छे से फायदा मिल सके। वीरवार को यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर गुरुग्राम में स्टेक होल्डर्स के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों को दी। बैठक के दौरान राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश और प्रदेश स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत आगे बढ़ रहे है और लोगों को व्हीकल स्क्रैपिंग की सुविधा देने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडस्ट्री को डीजल से सीएनजी, पीएनजी की ओर परिवर्तित करने के लिए सरकार ने बढ़ावा दिया था। इसी तरह औद्योगिक दृष्टि से स्क्रैपिंग पॉलिसी को लेकर स्टेक होल्डर्स की राय ली गई है और जल्द सरकार नई पॉलिसी लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई स्क्रैपिंग यूनिटें लगाने वालों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बीसीडी ब्लॉक में जमीन मुहैया करवाने का विकल्प दिया है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने इस बैठक के अलावा एमएसएमई के अधिकारियों के साथ भी बैठक की और एमएसएमई को लाभ पहुंचाने से संबंधित लंबित पड़े मामलों के जल्द निपटान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि कोविड के बाद छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 650 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद एमएसएमई को दी गई है और इससे प्रदेश औद्योगिक और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की हुई है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि औद्योगिक विकास के लिए जल्द प्रदेश में क्वालिटी सेंटर की स्थापना की जाएगी क्योंकि यह बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में उद्योग से संबंधित नौ नीतियां लागू है और व्हीकल स्क्रैपिंग जैसी सात नई नीतियों को लागू करने की प्रक्रिया जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+