ओडिशा में जल्‍द शुरू होंगे 5 नए मल्टी-स्पेशलिटी और सुपर-स्पेशलिटी अस्‍पताल, सीएम बोले- हर जीवन कीमती है

ओडिशा में लगातार चार बार पूर्ण जनाधार के साथ सरकार बनाने वाले मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के लिए राज्‍य का विकास ही सर्वोपरि रहा है। शिक्षा, चिकित्‍सा समेत अन्‍य क्षेत्रों से जुड़ी आम नागरिकों की जरूरतें पूरी हो इस पर ही मुख्‍यमंत्री पटनायक ने फोकस किया है। इसी क्रम में सीएम पटनायक ने ओडिशा में पीपीपी मोड पर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं विकसित करने की पहल की हैं। इसके तहत ओडिशा में जल्‍द 5 नए मल्टी-स्पेशलिटी और सुपर-स्पेशलिटी अस्‍पताल स्‍थापित किए जा रहे हैं

naveen patnayak

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग अंगुल, बारबिल, भद्रक और झारसुगुड़ा में 100 से 200 बेड वाले किफायती मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल प्रोजेक्‍ट और पीपीपी मोड के जरिए एक कैंसर के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना करने जा रहा है।

जिसके लिए निजी भागीदारों के साथ स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण विभाग ने गुरुवार को एक एमओयू पर हस्‍ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक भी वर्चुअली मौजूद थे। सीएम ने कहा प्राइवेट हेल्‍थकेयर संचालकों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे इन क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में काफी मदद मिलेगी।

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा ओडिशा में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र में जबदरस्‍त परिर्वतन हुआ है। बीजू स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण योजना ने लगभग एक करोड़ परिवारों का मनोबल बढ़ाया है। ये योजना उनके स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियों का ख्‍याल रख रही हैं।

सीएम ने कहा जनादेश को पूरा करने में प्राइवेट स्‍तर पर जो लोग स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं उनकी प्रमुख भूमिका हैं इसलिए, हम जिला स्तर पर संस्थान स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री ने निजी क्षेत्र के पार्टनर्स का आभार व्‍यक्‍त किया जिन्‍होंने ओडिशा में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पीपीपी को लागू करने के लिए हमारे साथ हाथ मिलाया है। इसके साथ ही सीएम ने आश्वास्‍त किया कि उनकी सरकार राज्य इन सुविधाओं को शीघ्र चालू करने के लिए सभी क्षेत्र में समर्थन करेगी। सीएम ने बताया पीपीपी पार्टनर अस्पतालों का निर्माण करेंगे, वहां लोगों की तैनाती करेंगे और 30 वर्षों तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री निरंजन पुजारी ने कहा कि बीजद की सरकार राज्य भर में सुलभ,किफायती और समावेशी स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने बताया झारसुगुड़ा में विजाग हॉस्पिटल्स एंड कैंसर रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 120 बेड वाला कैंसर देखभाल सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू किया जाएगा।

सरकार इसके लिए जमीन उलपब्ध करवाएगी और अस्‍पताल का निर्माण और अस्‍पताल के लिए एक्‍यूप्‍टमेंट उपलब्ध करवाएगी। वहीं प्राइवेट पार्टनर आगामी 15 वर्षों की तक पर्याप्त मैन पॉवर तैनात करेगा, कैंसर देखभाल अस्पताल का संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की जिम्‍मेदारी संभालेगा। इस अस्‍पताल में 24 x 7 ट्रॉमा देखभाल की सुविधा होगी इसके अलावा ओपीडी, आईपीडी सेवाएं, मल्टी-स्पेशियलिटी और सुपर-स्पेशियलिटी हेल्‍थ सर्विस देने वाला अपनी तरह का पहला एनएबीएच अस्पताल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+