हरियाणा सरकार का तोहफा, बिजली बिल में मिलेगी 5 फीसदी की छूट, लेकिन स्मार्ट मीटर को प्रीपेड बदलना होगा
चंड़ीगढ़। हरियाणा में स्मार्ट मीटर को प्रीपेड कराने पर उपभोक्ताओं को बिल में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे उपभोक्ता और बिजली निगम दोनों को फायदा मिलेगा। एक या दो माह के लिए बाहर जा रहे हैं तो प्रीपेड मीटर को बंद करा सकेंगे और उपभोक्ता को ऐवरेज बिल नहीं देना पड़ेगा। अभी अगर कोई उपभोक्ता बिजली प्रयोग कर रहा है या नहीं, उसके कनेक्शन के लोड के हिसाब से बिल अदा करना पड़ता है। वहीं, प्रीपेड लगने पर बिजली निगम को बिल के भुगतान के लिए ढाई माह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications