ओडिशा में 44 फीसदी घरों को मिलता है नल का पानी: केंद्रीय मंत्री

पिछले ढाई वर्षों में ओडिशा में 44 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और कनेक्शनों की संख्या लगभग 10 गुना बढ़ गई है।

भुवनेश्वर, 19 मार्च। पिछले ढाई वर्षों में ओडिशा में 44 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं और कनेक्शनों की संख्या लगभग 10 गुना बढ़ गई है। राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि राज्य में लगभग 88.33 लाख ग्रामीण परिवार हैं, 10 मार्च इनमें से 38.76 लाख घरों में नल के पानी के कनेक्शन हैं। केंद्र 2024 तक देश के सभी जिलों में हर ग्रामीण घर में नल के पानी की आपूर्ति का प्रावधान करने के लिए राज्यों के साथ साझेदारी में जल जीवन मिशन (JJM) को लागू कर रहा है।

Prahlad Singh Patel

यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'

प्रह्लाद सिंह ने कहा कि जल शक्ति मिशन (जेएसएम) के तहत ओडिशा का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ और झारखंड की तुलना में बेहतर है क्योंकि दोनों राज्यों में क्रमश: 20 फीसदी और 19 फीसदी घरों में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि जेएसएम पर ओडिशा ने 2019-20 और 2021-22 के बीच 1,672.64 करोड़ रुपए में से 954.49 करोड़ रुपए का उपयोग किया है जिसमें राज्य सरकार के पास उपलब्ध केंद्र से प्राप्त 1,661.71 करोड़ रुपए शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+