मध्य प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र से 24 नए निजी कालेज खोले जाएंगे, राज्य सरकार ने पूरी की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में 24 नए कालेज स्थापित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यानी सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने के लिए छात्रों के पास 24 अतिरिक्‍त कालेजों का विकल्‍प उपलब्‍ध होगा। राज्य के अलग-अलग जिलों में कालेज खोलने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव मिला है, जिनकी जल्द ही एनओसी जारी करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा करीब 21 कालेजों ने नए कोर्स और 72 कालेजों ने नए संकाय शुरू करने की विभाग से अनुमति मांगी है।

BHOPAL

मध्य प्रदेश की 30 संस्थाओं ने अपने-अपने जिलों में नए कालेज खोलने के प्रस्‍ताव भेजे थे। उच्च शिक्षा विभाग में आगामी सत्र 2022-23 के लिए करीब 30 प्रस्ताव जमा हुए हैं। उनमें से विभाग द्वारा 24 संस्थाओं को कालेज खोलने के लिए जल्द ही एनओसी जारी की जाएगी। कुछ संस्थाओं के दस्तावेज पूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें अमान्य करते हुए खारिज कर दिया है। भोपाल में कालेज खोलने के लिए छह आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से तीन आवेदन को अमान्य कर दिया गया है। शेष तीन कालेजों को विभाग से एनओसी मिल सकती है, जिन्हें बरकतउल्ला विवि (बीयू) से संबद्धता लेना होगी।

बता दें, कि नए कालेज या नया संकाय संकाय या नया विषय और सीटों में बढ़ोतरी करने के लिए विवि मापदंडों का पालन कराने निरीक्षण करती है। इसमें विभाग की तरफ से एक सदस्य शामिल किया जाएगा। अब विभाग और विवि की तरफ से एक-एक टीम कालेज पहुंचकर निरीक्षण करेगी। पिछले वर्षकोरोना संक्रमण का प्रभाव काफी ज्यादा था और लाकडाउन की स्‍थिति थी, जिसके कारण विभाग ने सभी प्रकार के निरीक्षण पर रोक लग दी थी।

72 कालेज नए संकाय शुरू करने के इच्‍छुक

प्रदेश के 72 कालेजों ने राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नवीन संकाय के लिए आवेदन कर दिए हैं। उनकी छंटनी होने के बाद सभी नए कालेज और संकाय का निरीक्षण विवि द्वारा कराया जाएगा। बीयू द्वारा कालेजों का निरीक्षण करने के लिए कमेटी बनाएगा। कालेजों का निरीक्षण कराने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 21 कालेजों ने नए विषय की स्वीकृति मांगी है। करीब 700 कालेजों ने निरंतरता के लिए आवेदन किए हैं। उनका निरीक्षण करने के बाद विभाग आगामी सत्र में प्रवेश की अनुमति देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+