लुधियाना में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 2 पार्षद हुए AAP में शामिल

पंजाब के जिला लुधियाना में निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है। लुधियाना से तीन बार कांग्रेस पार्षद रह चुके सुशील कुमार राजू थापर और बलजिंदर सिंह संधू कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Aam Aadmi Party

पंजाब के जिला लुधियाना में निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है। लुधियाना से तीन बार कांग्रेस पार्षद रह चुके सुशील कुमार राजू थापर और बलजिंदर सिंह संधू कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को चंडीगढ़ में विधायक हरदीप मुंडियां, विधायक मदन लाल बग्गा की अगुवाई में शिअद व कांग्रेस को अलविदा कह कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया।

आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने इन नेताओं को सम्मानित किया। जरनैल सिंह ने कहा कि पिछले 30 जून को उनकी पार्टी ने ऐलान किया था कि जल्द बिजली मुफ्त करने जा रहे हैं तो उन्होंने अपनी ये पहली गारंटी पूरी कर दी थी।

जरनैल सिंह ने कहा कि पंजाब और दिल्ली दो ऐसे राज्य हैं जहां आप ने लोगों को किए वादे पूरे किए हैं। आज जो नेता बाकी राजनीतिक पार्टियों को छोड़ कर आम में शामिल होने आए हैं उनका वह स्वागत करते हैं। जरनैल सिंह ने कहा कि हर पार्टी में अच्छे बुरे लोग होते है। हमें जरूरत है अच्छे लोगों को अपने साथ जोड़ने की ताकि पंजाब को बेहतरी और विकास की तरफ ले जा सकें।

जरनैल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान दिन रात मेहनत कर रहे हैं, ताकि पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जाए। सरकार को एक वर्ष भी अभी पूरे नहीं हुए कि लोगों से किए वादे काफी हद तक पूरे होने शुरू हो चुके हैं। आज लुधियाना से शिअद सचिव मनप्रीत सिंह बंटी, पार्षद पति वार्ड नंबर 91 बलजिंदर संधू, पार्षद राजू थापर, अनिल शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+