खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आंध्र प्रदेश से शामिल होगा 160 खिलाड़ियों का दल
विजयवाड़ा, 26 मई: इस साल होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में आंध्र प्रदेश की ओर से 160 खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेगा। खेल मंत्री आरके रोजा ने बुधवार को हरियाणा के पंचकूला में 4 से 13 जून तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। मंत्री ने खिलाड़ियों से खुलकर खेलने अपने कौशल का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

मंत्री आरके रोजा ने उम्मीद जताई है कि 3 जून से 13 जून तक हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 (केआईवाईजी) में आंध्र प्रदेश के एथलीट दूसरे राज्यों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सबसे अधिक पदक जीतेंगे।
रोजा ने तुम्मलपल्ली कलाक्षेत्रम में आंध्र प्रदेश के खेल प्राधिकरण (एसएएपी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में खिलाड़ियों के साथ एक संवाद सत्र में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री रोजा ने कहा कि इस वर्ष राज्य से खेलो इंडिया के प्रतिभागियों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। मंत्री ने कहा कि एसएएपी जल्द ही सचिवालय कर्मचारियों के लिए विशेष खेल आयोजन करेगा।
बता दें कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी खिलाड़ी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। हरियाणा को पहली बार खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications