हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए बनकर तैयार हुए 125 आधुनिक बस अड्डे

हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य में 125 आधुनिक बस अड्डों तथा बड़ी संख्या में बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया गया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के उपरांत दी।

परिवहन मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा खेड़ी चोपटा (हिसार), झोझू कलां (चरखी दादरी), कादमा (भिवानी) में नए बस स्टैंड और कुरुक्षेत्र, बहादुरगढ़, महेंद्रगढ़, पलवल और कोसली (रेवाड़ी) में नई कार्यशालाओं का निर्माण किया जा रहा है।

Haryana Bus

मूलचंद शर्मा के अनुसार परिवहन विभाग द्वारा पीपीपी मोड पर एनआइटी फरीदाबाद बस टर्मिनल का विकास किया गया है, जिसके लिए और सह-वाणिज्य सुविधाओं के विकास के लिए बोलियां आमंत्रित करने के बाद निजी भागीदार का चयन किया गया था।

पीपीपी मोड के तहत गुरुग्राम, करनाल, पिपली, सोनीपत और बल्लभगढ़ में नए बस स्टैंड के निर्माण भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस ठहराव के छोटे स्थानों पर बस क्यू शेल्टर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से बस अड्डों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। केंद्र सरकार की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन योजना के तहत नवनिर्मित बस स्टैंड पानीपत में आरओ वाटर, वेंडिंग एटीएम लगाए जा रहे हैं और ऐसा ही एक वाटर एटीएम पुराने बस स्टैंड पानीपत में पीपीपी मोड के तहत लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+