पंजाब: कल से शुरू होगी 108 एंबुलेंस की सर्विस, भगवंत मान सरकार के साथ बनी सहमति

लाडोवाल टोल प्लाजा पर पिछले 7 दिनों से 108 एंबुलैंस के चालक अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगाकर बैठे हुए है। यहां पंजाब की सारी 325 एम्बुलैंसें भी खड़ी हैं।

भगवंत मान

लाडोवाल टोल प्लाजा पर पिछले 7 दिनों से चल रहे 108 एंबुलेंस चालकों के धरने को लेकर अहम खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस एसोसिएशन धरना समाप्त कर लिया है। एसोसिएशन की सरकार के साथ सहमति बन गई है। अब कल सुबह से 108 सर्विस शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि आज एंबुलेंस एसोसिएशन की कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई। सरकार ने 4 मैंबरीय कमेटी का गठन किया।

बता दें लाडोवाल टोल प्लाजा पर पिछले 7 दिनों से 108 एंबुलैंस के चालक अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगाकर बैठे हुए है। यहां पंजाब की सारी 325 एम्बुलैंसें भी खड़ी हैं। एसोसिएशन की तरफ से प्राईवेट ठेकेदार का एग्रीमैंट रद्द करके सभी एम्बुलैंस को सरकार को अपने अधीन लेने की मांग की जा रही है और सभी कर्मचारियों को हरियाणा सरकार की तरह सुविधाएं देने की मांग की जा रही है। पिछले 6 दिनों से जिला प्रशासन के कई अधिकारियों द्वारा एम्बुलैंस एसोसिएशन से धरना खत्म करने सम्बंधी कहा जा रहा था।

यह भी पढ़ें- पंजाब: शहरी इलाकों में विकास कार्यों की होगी शुरुआत, CM मान खुद उतर सकते हैं फील्ड में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+