Vinayak Puja 2024: सच्चे मन से करें विनायक की पूजा, दूर हो जाएंगे कष्ट
Vinayak Puja 2024: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी के दिन विनायक चतुर्थी व्रत किया जाता है, जो कि रविवार को थी लेकिन अगर आप इस दिन भगवान गणेश की पूजा नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं आप आप भी गणेश भगवान की पूजा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि जो मनुष्य सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करता है उसके सारे संकट गणेशजी हर लेते हैं और उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।

कैसे करें विनायक की पूजा
- सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अपने घर के पूजा स्थान को स्वच्छ कर लें और आसन बिछाकर बैठ जाएं।
- फिर दैनिक पूजन करने के बाद विनायक भगवान की पूजा का संकल्प लें।
- यदि आप अपनी किसी विशेष कामना की पूर्ति के लिए पूजा कर रहे हैं तो संकल्प के समय उसका भी उच्चारण करें।
- इसके बाद मध्याह्न काल में एक चौकी पर गणेशजी के चित्र या मूर्ति को स्थापित करके समस्त द्रव्यों से पूजन करें।
- गणेशजी को पूजन में सिंदूर और दूर्वा अवश्य अर्पित करें।
- नैवेद्य में मिष्ठान्न और फल अवश्य चढ़ाएं। व्रत की कथा सुनें और कथा के दौरान अक्षत के 13 दानें अपने पास बांधकर रख लें।
- इसके बाद सायंकाल सूर्यास्त से ठीक पहले एक बार पुन: पूजन करें और ज्योत लें।
- सायंकाल के पूजन के बाद चंद्रोदय होने तक जल भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
- चंद्रोदय होने पर चंद्र के दर्शन करके अर्घ्य दें और जो 13 दाने अक्षत के बांधकर रखे थे वे भी चंद्र को अर्पित कर दें।
- इसके बाद गणेशजी और चंद्र की आरती करके स्वयं भी भोजन ग्रहण करें।
विनयाक भगवान की पूजा से लाभ
विनायक भगवान की पूजा करने से अनेक संकटों का समाधान होता है। इंसान की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में आर्थिक संपन्नता आती है। विद्या, बुद्धि और ज्ञान का संचार होता है। वैवाहिक और दांपत्य जीवन के संकट दूर होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications