Vinayak Chaturthi 2025: साल की पहली विनायक चतुर्थी आज, जानिए महत्व
Vinayak Chaturthi 2025 Aaj hai: आज पौष मास की विनायक चतुर्थी व्रत है, जो कि अति विशिष्ट संयोग में आई है। आज शुक्रवार होने से मां लक्ष्मी की कृपा भी रहेगी, वहीं आज ही चंद्र कुंभ राशि में गोचर करेगा जिसमें पहले से शनि उपस्थित है।
शनि और चंद्र की युति से शुभ लक्ष्मीकारक योग बन रहा है। यदि आप इस दिन पूरे विधि विधान के साथ विनायक चतुर्थी व्रत करेंगे तो आपके सारे संकट दूर हो जाएंगे और आपको अतुलनीय धन संपदा की प्राप्ति होगी।

आज धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, चंद्र का गोचर कुंभ राशि में रहेगा और सूर्य धनु राशि में रहेगा। आज का व्रत करने के साथ गणेशजी से जुड़े विभिन्न मंत्रों और स्तोत्र का जाप करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी, आर्थिक संकट दूर होगा, कर्ज मुक्ति होगी, संकट दूर होंगे।
कर्ज मुक्ति के लिए
यदि आप पर कर्ज चढ़ता जा रहा है, लाख प्रयास करने के बाद भी कर्ज चुकाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो विनायक चतुर्थी के दिन कर्जमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करें। पाठ करने के लिए प्रात: के समय अपने घर के पूजा स्थान में लाल आसन बिछाकर बैठ जाएं। अपने सामने गणेशजी की सिंदूर रंग की मूर्ति या चित्र रखें। पूजन करें, दूर्वा चढ़ाएं, लड्डू का भोग लगाएं और फिर 21 बार कर्जमुक्ति गणेश स्तोत्र का पाठ करें। धन आने का मार्ग खुलेगा और कर्ज मुक्ति होने लगेगी।
संकट दूर करने के लिए
किसी भी प्रकार के संकट को दूर करने के लिए गणपति संकटनाशन स्तोत्र के 11 पाठ विनायक चतुर्थी के दिन करें। अपने पूजा स्थान में बैठकर यह पाठ करें। इससे सारे संकट दूर होंगे।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए
विनायक चतुर्थी के दिन लक्ष्मी योग भी बना हुआ है और शुक्रवार भी है। इसलिए इस दिन गणेशजी के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करें। गणेशजी को दूर्वा और लक्ष्मीजी को लाल कमल का पुष्प अर्पित करें। श्रीसूक्त के पाठ करें साथ में ऊं गं गणपतये नम: की एक माला स्फटिक की माला से जपें। लक्ष्मी की प्राप्ति होने लगेगी।
आकर्षण प्रभाव के लिए
अपना आकर्षण प्रभाव बढ़ाने के लिए ऊं ग्लौं गणपतये नम: मंत्र की पांच माला पिंक स्फटिक की माला से जपें और स्फटिक के गणेशजी का पूजन करें। आपके चेहरे पर अद्भुत तेज और चमक आएगी।












Click it and Unblock the Notifications