Utpanna Ekadashi 2023: आज है उत्पन्ना एकादशी? जानिए मुहूर्त और पूजा विधि

Utpanna Ekadashi 2023 Date: मार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी का खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है, इस दिन श्री हरि की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और गंगा स्नान जैसा पुण्य प्राप्त होता है लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन हो गया था, क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि ये व्रत 8 दिसंबर को है तो कुछ लोग कह रहे थे कि ये व्रत 9 दिसंबर को रखा जाएगा, तो चलिए आपका संदेह दूर कर देते हैं।

Utpanna Ekadashi

मालूम हो कि उत्पन्ना एकादशी तिथि की शुरुआत 8 दिसंबर 2023 को 05:06 AM पर हो चुकी है तो वहीं इसका समापन 9 दिसंबर को 06: 31 AM पर होगा, अब चूंकि वैदिक धर्म में उदियातिथि मान्य होती है इसलिए ये व्रत आज ही है।

मुहूर्त

  • एकादशी तिथि की शुरुआत 8 दिसंबर 2023 को 05:06 AM
  • एकादशी तिथि का अंत 9 दिसंबर को 06: 31 AM
  • व्रत पारण समय: 9 दिसंबर 2023 को 01: PM से 03:20 PM

उत्पन्ना एकादशी व्रत की विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले नहा -धोकर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • फिर ईश्वर का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।
  • फिर एक चौकी पर लाल-पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति रखें।
  • धूप, दीप, फूल-फल से भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • आरती करें, प्रसाद बांटे, ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

भगवान विष्णु की आरती

  • ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
  • भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
  • जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
  • सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ॐ जय...॥
  • मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
  • तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ॐ जय...॥
  • तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
  • पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ॐ जय...॥
  • तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
  • मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥
  • तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
  • किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
  • दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
  • अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥
  • विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
  • श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
  • तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
  • तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥
  • जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
  • कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+