Religion: भगवान विष्णु का दिन है गुरूवार, जानिए पालनहार के बारे में खास बातें
नई दिल्ली। गुरूवार को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। यह दिन भगवान् विष्णु को समर्पित है। हिन्दू धर्म के आधारभूत ग्रन्थों में बहुमान्य पुराणानुसार विष्णु परमेश्वर के तीन मुख्य रूपों में से एक रूप हैं। पुराणों में त्रिमूर्ति विष्णु को विश्व का पालनहार कहा गया है। त्रिमूर्ति के अन्य दो रूप ब्रह्मा और शिव को माना जाता है। ब्रह्मा को जहां विश्व का सृजन करने वाला माना जाता है, वहीं शिव को संहारक कहा गया है।

पुराणानुसार विष्णु की पत्नी लक्ष्मी
पुराणानुसार विष्णु की पत्नी लक्ष्मी हैं। विष्णु का निवास क्षीर सागर है। उनका शयन शेषनाग के ऊपर है। उनकी नाभि से कमल उत्पन्न होता है जिसमें ब्रह्मा जी स्थित हैं। वह अपने नीचे वाले बाएँ हाथ में पद्म (कमल) , अपने नीचे वाले दाहिने हाथ में गदा (कौमोदकी) ,ऊपर वाले बाएँ हाथ में शंख (पांचजन्य) और अपने ऊपर वाले दाहिने हाथ में चक्र(सुदर्शन) धारण करते हैं।

गुरूवार को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है
गुरूवार के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिये, साबुन और तेल का प्रयोग नहीं करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने से धन और विद्या कि हानि होती है। इस दिन केले की पूजा करनी चाहिए।

घर को गोबर से लीपना चाहिए
- घर को गोबर से लीपना चाहिए।
- पीला भोजन करना चाहिए।
- वैसे इस दिन जन्में लोगों पर भी भगवान विष्णु की खास कृपा होती है।

बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला
बृहस्पतिवार व्रत के पूजन से स्त्री-पुरुष को वृहस्पतिदेव की अनुकम्पा से धन-संपत्ति का अपार लाभ होता है। परिवार में सुख और शांति रहती है। स्त्रियों के लिए बृहस्पतिवार का व्रत बहुत शुभ फल देने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications