Haridwar Kumbh Mela 2021: मकर संक्रांति पर होगा कुंभ का पहला स्नान, जानिए शाही स्नान की Date
Haridwar Kumbh Mela 2021: मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर हरिद्धार के कुंभ मेले की शुरुआत हो रही है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस बार भव्य आयोजन नहीं हो रहे हैं लेकिन फिर भी 14 फरवरी से पवित्र स्नान का आरंभ हो जाएगा। आपको बता दें कि कुंभ मेला, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं और पवित्र नदी में स्नान करके अपने पापों का नाश करते हैं। कुछ भक्तगण पूरे एक महीने तक गंगा नदी के तट पर अल्पाहार, स्नान, ध्यान और दान करके 'कल्पवास' भी करते हैं।

इस बार कुंभ मेले में 6 प्रमुख स्नान हैं जिसकी लिस्ट निम्नलिखित है
- 14 जनवरी, 2021: मकर संक्रांति
- 11 फरवरी, 2021: मौनी अमावस्या
- 16 फरवरी, 2021: बसंत पंचमी
- 27 फरवरी, 2021: माघी पूर्णिमा
- 11 मार्च, 2021: महा शिवरात्रि (पहला शाही स्नान - शाही स्नान)
- 12 अप्रैल, 2021: सोमवती अमावस्या (दूसरा शाही स्नान)
- 14 अप्रैल, 2021: बैसाखी (तीसरा शाही स्नान)
- 27 अप्रैल, 2021: चैत्र पूर्णिमा (चौथा शाही स्नान)

कुछ खास बातें
- जब मेष राशि में सूर्य और कुंभ राशि में बृहस्पति प्रवेश करते हैं तब हरिद्वार में कुंभ का योग बनता है।
- चारों धामों, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिये प्रवेश द्वार के रूप में प्रसिद्ध हरिद्वार में ग्रह नक्षत्रों के विशेष स्थितियों में हर 12वें वर्ष कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता है।
- नक्षत्रों, ग्रहों और राशियों के संयोग से इस कुंभ यात्रा का योग 6 और 12 वर्षो में बनता है।
- अर्द्ध कुंभ का पर्व केवल, प्रयाग और हरिद्वार में ही मनाया जाता है।

हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक हैं कुंभ नगरी
पौराणिक कथाओं के अनुसार जब सागर मंथन के दौरान समुद्र से अमृत निकला तो देवताओं और असुरों में उसके लिए झगड़ा होने लगा लेकिन इसी बीच इंद्र पुत्र जयंत ने धन्वन्तरि के हाथों से अमृत कुंभ छीना और भाग खड़ा हुआ। इससे बौखलाकर दैत्य भी जयंत का पीछा करने के लिये भागे। जयंत 12 वर्षो तक कुंभ के लिये भागता रहा।
अमृत की कुछ बूंदे छलक कर गिर गई
इस अवधि में उसने 12 स्थानों पर अमृत का कुंभ रखा। जहां-जहां कुंभ रखा वहां-वहां अमृत की कुछ बूंदे छलक कर गिर गई और वे पवित्र स्थान बन गये इसमें से आठ स्थान, देवलोक में और चार स्थान भू-लोक अर्थात भारत में है। यह चार स्थान है हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक इसलिए इन्हें कुंभ नगरी कहा जाता है।
यह पढ़ें: Makar Sankranti 2021: 14 जनवरी से प्रारंभ होगा हरिद्वार कुंभ मेला
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications