Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या आज, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार, 30 मई। आज सोमवती अमावस्या का पावन दिन है इसलिए इस वक्त पवित्र नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। हरिद्दार के गंगा घाट पर तो रात 12 बजे से ही श्रद्धालुगण गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए SP सिटी, हरिद्वार स्वतंत्र कुमार ने कहा कि आज सोमवती अमावस्या का स्नान है। श्रद्धालुओं ने रात के करीब 12 बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया था और ब्रह्म मुहूर्त में काफी श्रद्धालुओं ने स्नान किया। हमने जगह-जगह पर फोर्स तैनात किया गया है , जिससे लोगों की सुरक्षा में कोई कमी ना आए।

Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या आज, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

आपको बता दें कि वैसे तो हर अमावस्या का अपना खास महत्व होता है लेकिन आज की अमावस्या का महत्व इसलिए खास हो गया है क्योंकि आज सोमवार यानी भोलेनाथ का दिन है इसलिए आज अगर कोई भी प्रभु शिव की सच्चे मन से पूजा करेंगे तो उसकी हर मुराद बाबा विश्वनाथ पूरा करते हैं। आज वैसे भी दान-पुण्य करने की प्रथा है, कहते हैं अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से इंसान को हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है।

सोमवती अमावस्या है इसलिए आज के दिन आप शंभूनाथ को इन मंत्रों से पूजा करनी चाहिए

  • ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।। ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।
  • ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं
  • ॐ।। शिवाय नम: ।।
  • श्री शंकराय नम: ।।
  • श्री महेशवराय नम: ।।
  • श्री रुद्राय नम: ।।
  • ॐ पार्वतीपतये नम:।।
  • ॐ ऐं नम: शिवाय।।

Vat Savitri Vrat 2022: 'वट सावित्री' पूजा आज, रखें व्रत और पाएं अखंड सौभाग्य का वरदान

आज के दिन लोग तिल का दान करते हैं इससे लोग अपने पितृदोष से मुक्ति पाते हैं। यही नहीं आज के दिन जो गरीबों को भोजन कराता है या ब्राह्मण को भोज करता है, उसकी दरिद्रता का अंत होता है। वो स्वस्थ होता है और उसकी सभी परेशानियों का अंत हो जाता है, उसके घर में हमेशा सुख, शांति और समृद्दि का वास होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+