Somvati Amavasya 2021: सोमवती अमावस्या आज, करें राशियों के हिसाब से शिव की पूजा, मिलेगा सुख-वैभव

नई दिल्ली, 06 सितंबर। आज 'सोमवती अमावस्या' का पावन दिन है, वैसे तो हर अमावस्या का हिंदू धर्म में खासा महत्व है लेकिन जब ये अमावस्या सोमवार को आती है तो इस अमावस्या को 'सोमवती अमावस्या' कहते हैं। सोमवार के दिन अमावस्या के आने से इसका महत्व बढ़ जाता है क्योंकि सोमवार तो शिव का दिन है, ऐसे में आज के दिन अगर कोई भी शिवपूजन करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और सारे कष्ट मिट जाते हैं। इस अमावस्या का पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है। सोमवती अमावस्या को स्नान-दान का पर्व माना जाता है।

सोमवती अमावस्या पर करें राशियों के हिसाब से करें शिव की पूजा

आज के दिन अगर राशि के हिसाब से शिव की पूजा की जाए तो भक्त की सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। इसलिए निम्निलिखित ढंग से आज के दिन करें भगवान शंकर की पूजा

  • मेष- इस राशि वाले जातक आज रूद्राष्टक का पाठ करें।
  • वृष- इस राशि वाले जातक नागेश्वराय मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन- इस राशि वाले जातक ऊॅ नमः शिवाय का जाप करें।
  • कर्क- इस राशि वाले जातक गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
  • सिंह-इस राशि वाले जातक पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।
  • कन्या- इस राशि वाले जातक शिव चालीसा का पाठ करें।
  • तुला- इस राशि वाले जातक रूद्राष्टक का पाठ करें।
  • वृश्चिक- इस राशि वाले जातक महामृत्युजंय मन्त्र का जाप करें।
  • धनु- इस राशि वाले जातक शिव चालीसा का पाठ करें।
  • मकर- इस राशि वाले जातक लघु मृत्युजंय का जाप करें।
  • कुम्भ- इस राशि वाले जातक पंचाक्षरी मन्त्र का जाप करें।
  • मीन- इस राशि वाले जातक नागेश्वराय मन्त्र का जाप करें।
सोमवती अमावस्या पर करें राशियों के हिसाब से करें शिव की पूजा

आज के दिन क्या करें और क्या ना करें

आज के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं लेकिन कोविड के कारण अगर आज आप लोग घर से बाहर नहीं जा सकते हैं तो घर में ही स्नान करते वक्त अपने नहाने वाले पानी में गंगाजल की दो बूंदें डालकर स्नान करें और मन लगाकर शिव की पूजा करें और गरीबों को दान दें। आज का दिन बड़ा पावन है। आज के दिन किसी की निंदा ना करें और ना ही घर में झगड़ा किसी से करें। मन शांत रखे और शिव भजन करें।

शिव को करें इन मंत्रों से प्रसन्न

  • ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।। ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।। ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं
  • ॐ।। शिवाय नम: ।।
  • श्री शंकराय नम: ।।
  • श्री महेशवराय नम: ।।
  • श्री रुद्राय नम: ।।
  • ॐ पार्वतीपतये नम:।।
  • ॐ ऐं नम: शिवाय।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+