Goddess Lakshmi: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी की पूजा, हो जाएंगे मालामाल
नई दिल्ली। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है और मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये। मां लक्ष्मी का रूप बेहद ही सरस और मोहक है और वो अपने भक्तों को कभी भी दुखी और निराश नहीं करती हैं, उन्हें तो अपने जातक की सच्ची भक्ति पर ही भरोसा होता है, उनका ध्यान मात्र करने से ही धन की सारी रूकावटें खत्म हो जाती हैं।

लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइये
मां लक्ष्मी के प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइये।

सुपारी और ताबें का सिक्का
हाथ में एक सुपारी और ताबें का सिक्का लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।

मां लक्ष्मी
मां लक्ष्मी के ‘श्रीं' मंत्र का जाप करना चाहिए, इस शब्द के जाप से देवी प्रसन्न होती हैं, जिससे सारे आर्थिक कष्ट मिट जाते हैं।

मां लक्ष्मी को लाल रंग काफी पसंद है
मां लक्ष्मी को लाल रंग काफी पसंद है, आप उनका श्रृंगार इसी रंग के कपड़े और कुमकुम से कीजिए और उसके बाद उनका ध्यान करके पूजा कीजिए, आपके घर पर मां का वास हमेशा बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications