Shri Balaji Ki Aarti: मंगलवार को करें श्री बालाजी की आरती, सारे काम हो जाएंगे आसान
बजरंगबली का बालरूप हैं बालाजी, ऐसा माना जाता है कि वो 24 घंटे प्रभु श्रीराम और मां सीता की पूजा में लीन रहते हैं।

Shri Balaji Ki Aarti: मंगलवार का दिन प्रभु हनुमान जी का होता है। हनुमान जी का ही बाल रूप हैं बालाजी, जिनका मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में है। यहां प्रभु हनुमान जी बाल रूप में विराजमन हैं। इसलिए मंगलवार को इनकी आरती करने से इंसान के सारे कष्ट तो दूर होते हैं, उसे जीवन का हर सुख नसीब होता है।
पेश है श्री बालाजी की आरती
- ॐ जय हनुमत वीरा,
- स्वामी जय हनुमत वीरा ।
- संकट मोचन स्वामी,
- तुम हो रनधीरा ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- पवन पुत्र अंजनी सूत,
- महिमा अति भारी ।
- दुःख दरिद्र मिटाओ,
- संकट सब हारी ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- बाल समय में तुमने,
- रवि को भक्ष लियो ।
- देवन स्तुति किन्ही,
- तुरतहिं छोड़ दियो ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- कपि सुग्रीव राम संग,
- मैत्री करवाई।
- अभिमानी बलि मेटयो,
- कीर्ति रही छाई ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- जारि लंक सिय-सुधि ले आए,
- वानर हर्षाये ।
- कारज कठिन सुधारे,
- रघुबर मन भाये ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- शक्ति लगी लक्ष्मण को,
- भारी सोच भयो ।
- लाय संजीवन बूटी,
- दुःख सब दूर कियो ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- रामहि ले अहिरावण,
- जब पाताल गयो ।
- ताहि मारी प्रभु लाय,
- जय जयकार भयो ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- राजत मेहंदीपुर में,
- दर्शन सुखकारी ।
- मंगल और शनिश्चर,
- मेला है जारी ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥
- श्री बालाजी की आरती,
- जो कोई नर गावे ।
- कहत इन्द्र हर्षित,
- मनवांछित फल पावे ॥
- ॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥












Click it and Unblock the Notifications