Shani Jayanti 2024: शनि की कृपा पाने के लिए अपने नाम के अनुसार करें ये उपाय

Shani Jayanti 2024: आज ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अनेक भक्तजन उपाय करते हैं लेकिन यदि आप अपनी चंद्र राशि अर्थात् जिस अक्षर से आपका नाम शुरू हो रहा है उसकी राशि के अनुसार शनि को प्रसन्न करने के उपाय करेंगे तो प्रभाव शीघ्र मिलेगा।

शनि जयंती के दिन इन उपायों को करने से आपकी सारी पीड़ा समाप्त हो जाएगी और आप कर्म प्रधान बनेंगे।

Shani Jayanti 2024

क्या उपाय करें

  • मेष : शनि जयंती के दिन मेष राशि के जातकों को रोगियों की सहायता करना चाहिए। ऐसे रोगी जो स्वयं अपना उपचार करवाने में असमर्थ होते हैं उनका उपचार करवाकर उनकी दवाइयों का प्रबंध करें।
  • वृषभ : वृषभ राशि के जातक शनि जयंती के दिन संतों की सेवा करें। उनके भोजन, जल का प्रबंध करें। यदि वे कुछ देर विश्राम करना चाहें तो उनके लिए छायादार, हवादार जगह का प्रबंध करें और उनका ध्यान रखें।
  • मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन जमीन में रहने वाले कीटों, कीड़े मकोड़ों की सेवा करना चाहिए। चीटियों के लिए आटा डालें। उनकी बांबी के आसपास तिल या सरसों का तेल छिड़कें। शनि की कृपा प्राप्त होगी।
  • कर्क : शनि देव का प्रिय पक्षी होता है कौवा। कर्क राशि के जातक दूध-चावल की खीर बनाएं और इसे कौवों के लिए रखें। यदि कौवा आकर वह खीर खा जाए तो समझो शनिदेव आपको शीघ्र ही शुभ सूचना देने वाले हैं।
  • सिंह : सूर्य और शनि शत्रु हैं किंतु शनि जयंती के दिन सिंह राशि के जातक शनि को भी प्रसन्न कर सकते हैं। इसके लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। घर में फिश एक्वेरियम रखें। जलचर जीवों की सेवा करें।
  • कन्या : बरगद के वृक्ष की पूजा करके कन्या राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। बरगद के पेड़ में जल डालें। इस दिन बड़ पीपल नीम की त्रिवेणी लगाने का भी विशेष महत्व है। लोहे की वस्तुओं का दान करें।
  • तुला : तुला राशि के जातकों को इस दिन किसी का अपमान नहीं करना है। मौन रहें। शनि मंदिर के बाहर बैठे भिखारियों को नमकीन चावल खिलाएं। उनके लिए जल का प्रबंध करें और मौसमी फल भेंट करें।
  • वृश्चिक : इस राशि पर अभी शनि का लघु ढैया चल रहा है। इसलि शनि जयंती के दिन वृश्चिक राशि के लोग गरीबों को काले वस्त्र, चप्पल, जूते और छाते का दान करें। आर्थिक संकट दूर करने के लिए काले उड़द का दान करें।
  • धनु : धनु राशि के जातकों को शनि की विशेष कृपा प्राप्त होती है यदि वे शनि जयंती के दिन गरीबों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं दान करते हैं, उन्हें भोजन करवाते हैं। इस दिन भोजन में उड़द की इमरती जरूर खिलाएं।
  • मकर : मकर राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। इस राशि के जातक गरीबों को नीले रंग के वस्त्र भेंट करें, शनि मंदिर में बादाम भेंट करें। पीपल के पेड़ की जड़ को मीठे दूध में काले तिल डालकर सींचें।
  • कुंभ : इसी राशि पर शनि का गोचर चल रहा है। इसलिए आपको विशेष उपाय करने चाहिए। शनि जयंती के दिन उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें। हनुमानजी को गुड़ के हलवे का भोग लगाएं और मंदिर में बैठकर शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • मीन : शनि की साढ़ेसाती का पहला ढैया चल रहा है। शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए गरीबों को छाते, जूते-चप्पलों का दान करें। सार्वजनिक स्थानों पर जल का प्रबंध करें। काले घोड़े को पानी में भीगे हुए काले चने खिलाएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+