Sawan 2022: आज सावन का तीसरा सोमवार, बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
नई दिल्ली, 01 अगस्त। आज सावन का तीसरा सोमवार है, सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। सावन का हर सोमवार भक्तों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आता है। आज का सोमवार लंबी आयु , शक्ति और धन प्रदान करने वाला है इसलिए आज अगर भक्तगण अपने शिव की भांग, दूध और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति और लंबी उम्र के साथ-साथ आर्थिक सुख भी प्राप्त होगा। प्रभु भोलेनाथ तो वैसे ही दोनों हाथों से अपने भक्तों पर प्रेम और आशीष लुटाते हैं, कहा भी जाता है कि जो शिवभक्त है, उसे तो भय छू भी नहीं सकता है।

चारो ओर बम-बम भोले की धूम है
आपको बता दें कि दिल्ली, काशी, प्रयागराज, बिहार हर जगह मंदिरों में सुबह से भक्तों को जल चढ़ाने की लाइनें लगी हुई हैं। आलम ये है की काशी नगरी पूरी तरह से कांवरियों के केसरिया रंग और भोले की भक्ति में रंगी हुई हैं। चारो ओर बम-बम भोले की धूम है। मंदिरों में भजन-कीर्तन हो रहे हैं।
Recommended Video

आज करें शिव को इस तरह से प्रसन्न
- वैभव चाहिए तो बेलपत्र से भगवान शिव का पूजन करें।
- धन की कमी है तो भोलेनाथ को आटे की बाटी का भोग लगायें,जल्द ही आपके घर पर लक्ष्मी मां की कृपा होगी।
- यदि आपके सन्तान नहीं हो रही है,तो दूध से शिवलिंग को नहलाएं कुछ समय बाद सन्तान सुख की प्राप्ति होगी।

आज मांसाहार मदिरा पान का सेवन ना करें
- कुंवारी लड़कियां भी जल अर्पित करते मनचाहे वर की मांग शिव से कर सकती हैं।
- आज मांसाहार मदिरा पान का सेवन ना करें।
- किसी से झगड़ा ना करें।
- सांप के बिल जाकर आधी कटोरी दूध अर्पित करें।
इन मंत्रों से करें शिव की पूजा
- ओम् नमः शिवाय
- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
- नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नम: शिवाय
- श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्
- विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व
- जय-जय करुणाब्धे श्री महादेव शम्भो।
- ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ !!
-
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications