सावन का तीसरा सोमवार आज, महाकलेश्वर मंदिर में हुई 'भस्म आरती', देखें Video
नई दिल्ली। आज सावन का तीसरा सोमवार है, सावन के हर सोमवार पर महादेव अपने भक्तों को कुछ ना कुछ दे रहे हैं। सावन का पहला सोमवार जहां जातकों को सारी समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला और दूसरा बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने वाला था वहीं आज का सोमवार खुशी और आर्थिक वैभव प्रदान करने वाला है इसलिए आज अगर शिवभक्त अपने शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति और लंबी उम्र के साथ-साथ खुशी और आर्थिक सुख भी प्राप्त होगा।
Recommended Video

महाकाल मंदिर में हुई 'भस्म आरती'
सावन के तीसरे सोमवार में उज्जैन के महाकाल मंदिर में खास भस्म आरती भी हुई, इस आरती के पीछे कारण ये माना जाता है कि इंसान मृत्यु के बाद भस्म यानी राख में मिल जाता है और भस्म के जरिए वो शिव से जुड़ा रह सकता है, राख को हमेशा पवित्र माना जाता है इसलिए भस्म की आरती के बाद यहां पर लोग राखी का टीका लगाते हैं।
शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ
सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। इस महीने में सोमवार और सोलह सोमवार के व्रत शुरू करना भी शुभ फलदायी होता है। इंसान के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है की आज अगर बाबा का दर्शन कर उनका जलाभिषेक किया जाता है तो भक्तों के सारे पाप नष्ट होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मनचाहे जीवन साथी के लिए कीजिए सोमवार का व्रत
इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, इस महीने में उपवास रखने से ही माता पार्वती को मनचाहे भगवान शिव वर के रूप में प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वाकई में किसी से प्रेम करते हैं या करती हैं तो इस सावन महीने में सोमवार को व्रत कीजिये यकीन मानिए आपका प्यार हमेशा के लिए आपका हो जाएगा।

इन मंत्रों से कीजिए पूजा
- ॐ नमः शिवाय
- नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वरायनित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
- मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वरायमंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥












Click it and Unblock the Notifications