Sawan 2018: सावन का दूसरा सोमवार आज, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय
Recommended Video

नई दिल्ली। सावन का दूसरा सोमवार आज है, 19 वर्ष के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस सावन के सारे सोमवार शिवभक्तों को कुछ ना कुछ दे रहे हैं। सावन का पहला सोमवार जहां जातकों को सारी समस्याओं और बधाओं से मुक्ति दिलाने वाला था वहीं दूसरी ओर आज का सोमवार शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य और बल प्रदान करने वाला है। इसलिए आज अगर शिवभक्त अपने शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होगा और उनकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ
सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। इस महीने में सोमवार और सोलह सोमवार के व्रत शुरू करना भी शुभ फलदायी होता है। इंसान के मार्ग की सारी रूकावटें दूर हो जाती हैं।

शक्ति और ज्ञान
शिव की पूजा आप आज बिल्व पत्र से करें, आपको शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होगी। सोमवार का पूजन करने से आपको आर्थिक लाभ भी होगा और आपका क्रोध भी शांत होगा।

गंगाजल या दूध
शिवलिंग को गंगाजल या दूध से नहलाइये, इससे जातक पर आने वाले सारे कष्टों का निवारण होगा। सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है।












Click it and Unblock the Notifications