Sawan ka Somwar: सावन का दूसरा सोमवार आज, कुंवारी कन्याओं के लिए है बेहद खास, चारों ओर 'हर-हर महादेव' की गूंज
Sawan ka Somwar: आज सावन का दूसरा सोमवार है, सुबह से भक्तों की भीड़ शिव मंदिरों में देखी जा रही है। चारों ओर 'हर-हर महादेव का गूंज है'। आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है। आपको बता दें कि इस दिन शिव भक्त विशेष भक्ति भाव से व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जललचढ़ाते हैं।
मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन शिवजी को जल चढ़ाने से पापों का नाश होता है और घर में सुख-शांति आती है। भक्तों को यश की प्राप्ति होती है और उनके सारे कष्टों का अंत हो जाता है।

वैसे तो सावन का हर सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अति शुभ माना जाता है, परंतु दूसरा सोमवार विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं के लिए फलदायी है। मान्यता है कि इस दिन व्रत एवं पूजन करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी।
पूजा विधि (Sawan ka Somwar)
- प्रातःकाल स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- घर या मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, सफेद फूल आदि अर्पित करें।
- "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।
- शाम को दीप जलाकर शिवजी की आरती करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
क्या करें (Sawan ka Somwar DO)
- उपवास रखते समय सात्विक भोजन करें।
- गरीबों को दान दें और जरूरतमंदों की मदद करें।
- ब्राह्मणों को भोजन कराएं (यदि संभव हो)।
क्या न करें (Sawan ka Somwar Don'ts)
- तामसिक भोजन (मांस, लहसुन, प्याज) से परहेज करें।
- किसी का अपमान न करें या झूठ न बोलें।
- शिवलिंग पर तुलसी पत्ता, केतकी फूल, नारियल का पानी न चढ़ाएं।

शिव मंत्र (Sawan ka Somwar Mantra)
- ॐ नमः शिवाय:
- ॐ नमः शिवाय:
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्:
- यह मंत्र भगवान शिव के रुद्र रूप को समर्पित है।
- शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च:
- यह मंत्र भगवान शिव के विभिन्न रूपों को समर्पित है।
- ईशानः सर्वविद्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिमहिर्बम्हणोधपतिर्बम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम:
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications