Mangala Gauri Vrat 2024 Katha: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और कथा
Mangala Gauri Vrat 2024 Muhurat-Katha: आज सावन मास का दूसरा मंगला गौरी व्रत है, माना जाता है कि जो भी इस व्रत को करता है उसे सुख-शांति की प्राप्ति होती है।
जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है या फिर जिन लोगों की शादी में परेशानी चल रही है या फिर उन्हें संतान सुख नहीं मिल रहा है, उन्हें मां मंगला की पूजा जरूर करनी चाहिए, ऐसा करने से उनकी सारी परेशानियां मिनटों में दूर हो जाएंगी।

मंगला गौरी व्रत मुहूर्त (Mangala Gauri Vrat 2024 Muhurat)
- अभिजित मुहूर्त- 12:00 PM से 12:54 PM
- विजय मुहूर्त- 02:43 PM से 03:37 PM
- गोधूलि मुहूर्त- 07:13 PM 07:34 PM
मंगला गौरी व्रत का सावन के हर मंगलवार को किया जाता है। आज दूसरा मंगला गौरी व्रत है अभी तीन उपवास बाकी हैं, जो निम्नलिखिति तिथियों को पड़ेंगे।
- 6 अगस्त 2024
- 13 अगस्त 2024
- 20 अगस्त 2024
व्रत विधि ( (Mangala Gauri Vrat 2024 Puja Vidhi)
- व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
- पूजन स्थल को साफ करके वहां गौरी माता की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- मां को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पान के पत्ते, सुपारी, धूप, दीप, फूल, फल, मिठाई, अक्षत, रोली, मौली अर्पित करें।
- फिर सोलह प्रकार के श्रंगार सामग्री चढ़ाएं।
- मंगल गौरी व्रत की कथा का पाठ करें।
- गौरी माता की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।
व्रत कथा (Mangala Gauri Vrat 2024 Katha)
एक ब्राह्मण की पुत्री थी जिसका विवाह एक गरीब इंसान से हुआ था, उसकी सास भी उसे बहुत तंग करती थी। दुखी होकर एक दिन वो जंगल में चली गई, जहां उसे एक साधु मिला उसने उसे अपनी पीड़ा बताई। साधु ने उसे मंगल गौरी व्रत करने की सलाह दी। उसने साधु की सलाह मानी और पूरे विधि-विधान से व्रत करना शुरू किया। व्रत के प्रभाव से उसके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हुआ और उसका पति धनी हो गया और उसकी सास की बुद्धि भी ठीक हो गई। तब से ही इस व्रत का मान बढ़ गया।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications