Sawan 2024: सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म होगा श्रावण मास, जानिए इस माह के त्योहारों को

Sawan 2024: भगवान शिव की आराधना करने का पवित्र मास श्रावण सोमवार आज से प्रारंभ हुआ है। विशेष बात यह है कि श्रावण मास का समापन भी सोमवार 19 अगस्त को ही होगा।

इस दौरान श्रावण मास में पांच सोमवार आएंगे। श्रावण मास के प्रारंभ दिवस पर अनेक शुभ योग संयोग भी बन रहे हैं।श्रवण नक्षत्र और प्रीति योग के साथ इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।

Sawan 2024

इसी महीने में अनेक व्रत, त्योहार, पर्व आएंगे। इसके साथ ही मंदिरों में और घरों में शिवजी की विशेष पूजा, अभिषेक प्रारंभ हो जाएंगे। कई लोग पूरे श्रावण मास में व्रत रखते हैं तो कई लोग केवल सोमवार का ही व्रत रखते हैं।

इस माह में आएंगे पांच सोमवार ( sawan mai 5 somwaar)

22 जुलाई, 29 जुलाई, 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त।

मंगल गौरी व्रत ( Mangala Gauri Vrat)

जिस तक श्रावण के सोमवार पर शिवजी का विशिष्ट पूजन, व्रत आदि किया जाता है उसी तरह श्रावण के प्रत्येक मंगलवार के दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत किया जाता है। इस मास में चार मंगला गौरी व्रत आएंगे। ये दिन हैं 23 जुलाई, 30 जुलाई, 6 अगस्त और 13 अगस्त।

आएंगे कई व्रत त्योहार

श्रावण मास में अनेक प्रमुख व्रत त्योहार आते हैं।

  • 31 जुलाई- कामदा एकादशी व्रत
  • 1 अगस्त- प्रदोष व्रत
  • 2 अगस्त- मास शिवरात्रि
  • 4 अगस्त- हरियाली अमावस्या
  • 5 अगस्त- सिंजारा, हरियाली तीज
  • 9 अगस्त- नाग पंचमी
  • 16 अगस्त- पवित्रा एकादशी व्रत
  • 17 अगस्त- शनि प्रदोष व्रत, पवित्रा द्वादशी, विष्णु पवित्रारोपण
  • 18 अगस्त- शिव पवित्रारोपण
  • 19 अगस्त- श्रावणी पूर्णिमा, रक्षाबंधन

नित्य करें शिव पूजन

श्रावण मास का प्रत्येक दिन अत्यंत विशिष्ट होता है। इसलिए इस मास में शिवजी का नित्य पूजन अवश्य करना चाहिए। निकटस्थ शिवमंदिर में जाकर कम से कम एक लोटा जल शिवजी को जरूर अर्पित करें। आप जिस कामना की पूर्ति के लिए मन में धारणा करेंगे वह अवश्य पूरी होगी। शिवजी की आराधना से जीवन में संयम, धैर्य, अनुशासन का संचार होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+