Saphala Ekadashi 2025: अगर बनना है बड़ा आदमी तो आज जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत
Saphala Ekadashi 2025: आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी कि सफला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस एकादशी पर व्रत रखने से इंसान को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस एकादशी का बड़ा मान है, इस दिन कुछ उपाय करने चाहिए इससे इंसान के कष्ट तो दूर होते ही हैं साथ ही उसकी हर इच्छा भी पूरी होती है।

Saphala Ekadashi 2025 के विशेष उपाय
- धन प्राप्ति हेतु उपाय: इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, केसर मिश्रित खीर अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।
- कार्यों में सफलता के लिए: इस दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। इससे रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं।
- पाप मुक्ति हेतु उपाय: एकादशी के दिन चावल, फल, वस्त्र का दान करें। इससे पाप नष्ट होते हैं।
- विवाह और दांपत्य सुख हेतु: माता लक्ष्मी के साथ विष्णु की पूजा कर श्रीसूक्त का पाठ करें। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
- संतान सुख हेतु उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
इसके अलावा अगर आप सच में सक्सेसफुल इंसान बनना चाहते हैं तो आज जरूर विष्णु चालीसा का पाठ करें, ये आपको हर सफलता के शिखर पर लेकर जाएगा।
Saphala Ekadashi 2025 पर जरूर करें विष्णु चालीसा का पाठ।
'दोहा'
- विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
- कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥
चौपाई
- नमो विष्णु भगवान खरारी, कष्ट नशावन अखिल बिहारी ।
- प्रबल जगत में शक्ति तुम्हारी, त्रिभुवन फैल रही उजियारी ॥
- सुन्दर रूप मनोहर सूरत, सरल स्वभाव मोहनी मूरत ।
- तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥
- तन पर पीताम्बर अति सोहत, बैजन्ती माला मन मोहत ॥
- शंख चक्र कर गदा विराजे, देखत दैत्य असुर दल भाजे ।
- सत्य धर्म मद लोभ न गाजे, काम क्रोध मद लोभ न छाजे ॥
- सन्तभक्त सज्जन मनरंजन, दनुज असुर दुष्टन दल गंजन ।
- सुख उपजाय कष्ट सब भंजन, दोष मिटाय करत जन सज्जन ॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications