Rang Panchami 2026 Aaj hai: रंग पंचमी आज, क्या है पूजा विधि और महत्व?
Rang Panchami 2026 Aaj hai: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। ये होली के पांचवें दिन मनाया जाने वाला विशेष उत्सव है। इस दिन लोग रंग-गुलाल देवताओं को भी रंग अर्पित करते हैं और इसी त्योहार के साथ ही होली का पूर्ण रूप से समापन हो जाता है।
Rang Panchami 2026 Date: कब है रंग पंचमी?
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचती तिथि कल शाम 7: 17 AM से शुरू हुई और इसका समापन आज रात 9: 10 PM पर होगा, उदयातिथि मान्य होने की वजह से रंग पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है।

Rang Panchami 2026 Significance: रंग पंचमी का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि इस दिन स्वयं देवतागण रंग खेलने के लिए स्वर्ग से धरती पर आते हैं, कहते हैं कि इस दिन रंग खेलने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इस दिन भगवान राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करने से प्रेम और सौभाग्य में वृद्धि होती है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रंग पंचमी विशेष उत्साह से मनाई जाती है।
Rang Panchami 2026 Puja Vidhi: रंग पंचमी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। घर के मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। भगवान को गुलाल, अबीर, फूल और मिष्ठान अर्पित करें। दीपक जलाकर भगवान की आरती करें।परिवार के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दें। भगवान से सुख, समृद्धि और प्रेम की प्रार्थना करें।
Rang Panchami 2026 Upay: करें ये उपाय मिलेगा सुख
- रंग पंचमी के दिन सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर में भगवान राधा-कृष्ण को गुलाल अर्पित करें, इसके बाद "ॐ राधा कृष्णाय नमः" मंत्र का जाप करें, इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है।
- अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को गुलाबी गुलाल अर्पित करें। इसके बाद "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें, जल्द ही आप पर धनवर्षा होगी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधविश्वास फैलाना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications