'कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है', शिवसेना स्‍थापना दिवस पर Eknath ने Uddhav को क्‍यों दी चेतावनी?

Eknath Shinde Attack: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के टूटने के बाद शह-मात का खेल बेहद तेज हो गया है। शिवसेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने बागियों और विशेषकर उद्धव ठाकरे गुट पर जमकर हमला बोलते हुए कड़ी चेतावनी दी।

इसके साथ ही महायुति गठबंधन को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भी खुलकर जवाब दिया। शिंदे ने साफ शब्दों में कहा कि उनके और देवेंद्र फडणवीस के रिश्तों में किसी तरह की दरार नहीं है और गठबंधन पहले की तरह पूरी मजबूती से खड़ा है। इसके साथ ही शिंदे ने उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी कि पिक्‍चर अभी बाकी है..आइए समझते हैं क्‍या है इसके मायने?

Eknath Shinde Attack

"कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है"

शिवसेना के स्‍थापना दिवस के मौके पर उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखे अंदाज में हमला बोला। उन्‍होंने कहा, कुछ लोग लगातार उनके और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। शिंदे ने दहाड़ते हुए कहा, "कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है।"

महायुति को तोड़ने की हर कोशिश होगी नाकाम

शिंदे ने दावा किया कि विपक्ष लगातार महायुति में दरार की अफवाहें फैलाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि साजिश रचने वाले लोग भी आखिरकार सच्चाई सामने ले आते हैं। उनके मुताबिक महायुति पूरी तरह अटूट है और इसे कमजोर करने की हर कोशिश विफल साबित होगी। Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?

'अब तक सिर्फ ट्रेलर देखा है, पिक्‍चर अभी बाकी है'

विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए शिंदे ने कहा कि अब तक जो कुछ दिखाई दिया है, वह केवल ट्रेलर है, असली पिक्‍चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ देख रही है और सही समय पर जवाब भी देगी।

टूट गई Uddhav Thackeray की शिवसेना, 6 बागी सांसद Eknath Shinde गुट में हुए शामिल, क्‍या होगा असर?
टूट गई Uddhav Thackeray की शिवसेना, 6 बागी सांसद Eknath Shinde गुट में हुए शामिल, क्‍या होगा असर?

क्‍या उद्धव की शिवसेना में फिर होगी टूट?

एकनाथ शिंदे की इस चेतावनी के बाद जल्‍द ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी में फिर बड़ी टूट के संकेत मिल रहे हैं। शिंदे गुट के नेताओं ने इससे पहले ही उद्धव ठाकरे गुट के 16 विधायकों और बीएमसी के पार्षदों के टूट कर शिंदे गुट में शामिल होने का दावा कर चुके हैं।

दिल्‍ली में आज जुट रहे बागी सांसद

वहीं आज शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसद दिल्ली पहुंच रहे हैं। ये सभी नेता किसी गुप्त स्थान पर रुक सकते हैं, जहां वे अपनी अगली रणनीति तय करेंगे। माना जा रहा है कि ये सांसद लोकसभा सचिवालय की ओर से आधिकारिक बुलेटिन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सचिवालय की सूचना के बाद ही ये मीडिया के सामने अपना रुख स्पष्ट करेंगे। में सांसदों में नागेश आष्टीकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हैं। इनकी अनुपस्थिति ने उद्धव खेमे की चिंता बढ़ा दी है।

Uddhav Thackeray के साथ फिर होने वाला है बड़ा खेला? इस बार के झटके से BMC में बदल सकते हैं समीकरण
Uddhav Thackeray के साथ फिर होने वाला है बड़ा खेला? इस बार के झटके से BMC में बदल सकते हैं समीकरण

एकनाथ शिंदे बोले- बालासाहेब जिंदा होते तो वो...

एकनाथ शिंदे ने ठाकरे पर वैचारिक हमला बोलते हुए कहा, यदि आज बालासाहेब ठाकरे जीवित होते, तो वे अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसलों पर गर्व महसूस करते। ये दोनों ऐतिहासिक मुद्दे बालासाहेब के जीवन के सबसे बड़े लक्ष्यों में शामिल थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति के कारण ही पूरा किया जा सका है।

'सत्‍ता के लालच में उद्धव ने हिंदुत्‍व विचारधारा से समझौता कर लिया'

शिंद ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने सत्ता और कुर्सी के लालच में बालासाहेब ठाकरे के मूल विचारों और प्रखर हिंदुत्व की विचारधारा के साथ पूरी तरह समझौता कर लिया है। वे केवल राजनीतिक विरोध के कारण उन नेताओं की आलोचना कर रहे हैं जिन्होंने बालासाहेब के दशकों पुराने सपनों को असलियत में बदला है। जनता इस वैचारिक अवसरवाद को अच्छी तरह समझ चुकी है और इसका नतीजा सामने आएगा।

लाडकी बहिन योजना पर क्‍या बोले एकनाथ शिंदे?

अपने भाषण में शिंदे ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लाडकी बहिन योजना को बंद करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सरकार जनता के हितों के लिए काम करती रहेगी और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+