Silver Rate: चांदी खरीदने का मौका? 5 दिन में ₹13,000 टूटा भाव, एक दिन में ₹8,218 की गिरावट, ताजा सिल्वर रेट

Silver Rate Today 20 June 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी बाजार से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक चांदी के दाम लगातार दबाव में रहे। हालात ऐसे हैं कि सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में चांदी 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो गई है। वहीं एक ही दिन में 8,218 रुपये तक की गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींच लिया है।

20 जून 2026 को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक चांदी का भाव कई बाजारों में 2.50 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है। ऐसे में शादी-ब्याह के सीजन और निवेश के लिहाज से चांदी खरीदने वालों के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है।

Silver Rate Today 20 June 2026

5 दिनों में कितनी सस्ती हुई चांदी? समझिए गणित

कमोडिटी मार्केट और घरेलू सराफा संघ के आंकड़ों का विश्लेषण करें तो चांदी में गिरावट की रफ्तार बहुत तेज रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX): 3 जुलाई की एक्सपायरी वाले चांदी के वायदा भाव पर नजर डालें, तो पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह ₹2,46,186 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। लेकिन इस हफ्ते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक यह 2.04% यानी ₹4,836 की इंट्राडे गिरावट के साथ ₹2,32,726 प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस तरह वायदा बाजार में चांदी सिर्फ 5 दिनों में ₹13,460 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

Silver Rate Today: चांदी हुई सुपर सस्ती! अचानक ₹22,000 गिरे दाम, खरीदारी का गोल्डन मौका, जानें नए रेट
Silver Rate Today: चांदी हुई सुपर सस्ती! अचानक ₹22,000 गिरे दाम, खरीदारी का गोल्डन मौका, जानें नए रेट

घरेलू सराफा बाजार (IBJA): इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 12 जून को चांदी ₹2,42,582 पर बंद हुई थी, जो 19 जून की शाम को गिरकर ₹2,31,973 प्रति किलो पर सिमट गई। यानी घरेलू मार्केट में भी यह सीधे ₹10,609 प्रति किलो नीचे आ चुकी है। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने टैक्स सहित चांदी का भाव ₹2,40,700 प्रति किलोग्राम बताया है, जो कि पिछले दो महीनों का सबसे निचला स्तर है।

Silver Rate Today: चांदी के दाम बने रॉकेट! एक झटके में बढ़े 5000 भाव, अब 100gm सिल्वर का इतना हो गया है रेट
Silver Rate Today: चांदी के दाम बने रॉकेट! एक झटके में बढ़े 5000 भाव, अब 100gm सिल्वर का इतना हो गया है रेट

Silver Price In India: देश के बड़े शहरों में क्या है चांदी के भाव?

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मुंबई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
पटना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मेरठ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कानपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गाजियाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नोएडा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
जयपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुवाहाटी ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
इंदौर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
वडोदरा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
सूरत ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
पुणे ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नागपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नासिक ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
बेंगलुरु ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
भुवनेश्वर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
कटक ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
हैदराबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000

आखिर क्यों आ रही है कीमती धातुओं में यह गिरावट?

सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत होकर एक साल के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जब भी डॉलर मजबूत होता है, वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ जाता है।

इसी बिकवाली के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमत 1.51% टूटकर 64.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार का रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर होना भी एक वजह है, जिससे निवेशक सराफा बाजार से अपना फंड निकालकर इक्विटी की तरफ ले जा रहे हैं।

भारत में कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी के रेट तय करने में अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों (लंदन बुलियन मार्केट एक्सचेंज) की सबसे बड़ी भूमिका होती है। वहां की कीमतों को भारतीय रुपयों और डॉलर के एक्सचेंज रेट के हिसाब से बदला जाता है।

इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला आयात शुल्क (Custom Duty), कृषि अवसंरचना उपकर (Agri Cess) और 3% जीएसटी (GST) जोड़ा जाता है। अंत में, 'इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (IBJA) देश के बड़े ज्वेलर्स से फीडबैक लेकर रोज एक बेस प्राइस तय करता है। स्थानीय स्तर पर राज्यों के अपने टैक्स और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्जेस अलग होने के कारण हर शहर में अंतिम कीमत थोड़ी अलग होती है।

FAQs: चांदी को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. आज 1 किलो चांदी का भाव कितना है?

ज्यादातर शहरों में चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

2. चांदी 5 दिन में कितनी सस्ती हुई?

एमसीएक्स पर चांदी लगभग 13,460 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है।

3. क्या अभी चांदी खरीदना सही रहेगा?

कीमतों में आई हालिया गिरावट को कई विशेषज्ञ खरीदारी का अवसर मान रहे हैं, हालांकि निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

4. चांदी की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर किसका पड़ता है?

डॉलर इंडेक्स, वैश्विक मांग, औद्योगिक उपयोग और ब्याज दरों का बड़ा प्रभाव पड़ता है।

5. क्या चांदी फिर महंगी हो सकती है?

अगर वैश्विक मांग बढ़ती है और डॉलर कमजोर पड़ता है तो चांदी में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+