FIFA World Cup के बीच पसरा मातम! मैच के दौरान गोलकीपर से टक्कर के बाद फुटबॉलर की मौत, सदमे में फैंस
FIFA World Cup 2026, Footballer death News: एक तरफ जहां पूरी दुनिया इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के जश्न और रोमांच में डूबी हुई है। वहीं दूसरी तरफ फुटबॉल के मैदान से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। अफ्रीकी देश घाना में आयोजित एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान विपक्षी टीम के गोलकीपर से हुई भयानक टक्कर के बाद एक खिलाड़ी की मौत हो गई है। इस दुखद हादसे के बाद से पूरे अंतरराष्ट्रीय खेल समुदाय में शोक की लहर है और सोशल मीडिया पर खेल सुरक्षा को लेकर नई बहस छिड़ गई है।
मैच के दौरान कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? (FIFA World Cup 2026, Footballer death News)
स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक खिलाड़ी की पहचान इमैनुएल (Emmanuel) के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब एक स्थानीय टूर्नामेंट के मैच के दौरान इमैनुएल अपनी टीम की तरफ से गेंद को लेकर विपक्षी गोलपोस्ट की ओर तेजी से बढ़े। इमैनुएल को रोकने के लिए सामने वाली टीम का गोलकीपर भी गोलपोस्ट छोड़कर बेहद आक्रामक तरीके से आगे की ओर दौड़ा।

सिर पर लगी गंभीर चोट
गेंद को हवा में रोकने और इंटरसेप्ट करने के प्रयास में गोलकीपर ने एक ऊंची छलांग लगाई। इस दौरान गोलकीपर का घुटना सीधे दौड़कर आ रहे इमैनुएल के सिर और चेहरे पर बेहद ताकत के साथ जा लगा। घुटने की सीधी और जोरदार टक्कर लगते ही इमैनुएल जमीन पर गिर पड़े और तुरंत अचेत हो गए। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें
हादसे के तुरंत बाद इमैनुएल को इलाज देने का प्रयास किया गया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए वे उससे उबर नहीं सके और उनकी मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद खेल प्रेमियों ने गहरा दुख जताया है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इमैनुएल की मौत के सटीक कारणों का विवरण देने वाली कोई अंतिम मेडिकल रिपोर्ट जारी नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घाना के फुटबॉल अधिकारियों ने इस संवेदनशील मामले को आगे की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित सुरक्षा और कानूनी अधिकारियों को सौंप दिया है। इस हादसे के सभी तथ्यों को स्थापित करने के लिए पूरी परिस्थितियों की गहन समीक्षा की जा रही है।
🚨🚨 | 𝐁𝐑𝐄𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆: A young player in Cameroon has reportedly tragically lost his life following this horrific collision with the goalkeeper. 😳💔pic.twitter.com/72IidegCm9
— MatchdayHQ | World Cup (@TheMatchdayHQ) June 17, 2026















Click it and Unblock the Notifications