Trump Qatar plane: कतर ने ट्रंप को क्यों गिफ्ट किया 3700 करोड़ रुपये का प्लेन? अमेरिका में छिड़ी कानूनी जंग

Trump Qatar Plane: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने नए अस्थायी एयर फोर्स वन का उद्घाटन कर दिया है। यह लग्जरी बोइंग 747-800 विमान कतर की तरफ से अमेरिका को गिफ्ट किया गया है, जिसकी कीमत करीब 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 37 अरब रुपये बताई जा रही है। विमान को राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए मॉडिफाई किया गया है और इसे VC-25B नाम दिया गया है।

इस गिफ्ट को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और कानूनी बहस भी छिड़ गई है। समर्थक इसे अमेरिका के लिए फायदा बता रहे हैं, जबकि आलोचक विदेशी सरकार से इतने महंगे गिफ्ट पर सवाल उठा रहे हैं।

Trump Qatar plane

Qatar gifts Boeing 747 to US: कतर ने अमेरिका को इतना महंगा विमान क्यों दिया?

कतर और अमेरिका लंबे समय से रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा कतर में मौजूद है और दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग लगातार बढ़ा है। ऐसे में कतर की तरफ से दिया गया यह विमान दोनों देशों की मजबूत साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है। ट्रंप ने भी कतर के अमीर की तारीफ करते हुए उनका धन्यवाद किया। जानकारों का मानना है कि यह गिफ्ट अमेरिका-कतर रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

ये भी पढे़ं: Trump Approval Rating: ट्रंप को लगा झटका! गद्दी से हटने के 10 साल बाद भी ओबामा सबसे लोकप्रिय, सर्वे में दावा

आखिर क्या खास है नए VC-25B एयर फोर्स वन में?

VC-25B को दुनिया के सबसे शानदार और आधुनिक विमानों में गिना जा रहा है। इसमें लग्जरी लेदर सीटें, प्रीमियम कारपेट, वुडन पैनलिंग और गोल्डन इंटीरियर दिया गया है। विमान में हाई-लेवल सिक्योरिटी सिस्टम, एडवांस कम्युनिकेशन नेटवर्क और राष्ट्रपति के लिए विशेष सुविधाएं मौजूद हैं। ट्रंप का दावा है कि यह विमान मौजूदा एयर फोर्स वन की तुलना में ज्यादा तेज उड़ सकता है और लंबी दूरी तय करने में सक्षम है। इसकी डिजाइन भी इसे बेहद खास बनाती है।

गिफ्ट पर अमेरिका में क्यों मचा है विवाद?

विमान मिलने के बाद अमेरिका में बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी नियमों के तहत किसी अधिकारी को महंगे गिफ्ट स्वीकार करने पर कई तरह की सीमाएं होती हैं। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि विदेशी सरकार से इतना बड़ा गिफ्ट लेना नैतिक सवाल खड़े करता है। कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी चिंता जताई है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि इतना बड़ा ऑफर ठुकराना समझदारी नहीं होती और सरकार ने सभी नियमों का पालन किया है।

ये भी पढे़ं: Trump Meloni Dispute: 'हम किसी से भीख नहीं मांगते', ट्रंप पर क्यों भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, अमेरिका दौरा रद्द

एयर फोर्स वन बनाने में कितना खर्च आएगा?

हालांकि विमान कतर ने गिफ्ट किया है, लेकिन इसे राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार करने में भारी खर्च होगा। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की और उसमें विशेष सैन्य तकनीक लगाई है। सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम, मिसाइल डिफेंस क्षमता और कई गोपनीय उपकरण जोड़े गए हैं। रक्षा विभाग के अनुसार इस प्रक्रिया पर सैकड़ों मिलियन डॉलर खर्च होंगे। कुछ रिपोर्टों में यह लागत 1 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान भी जताया गया है।

पुराने एयर फोर्स वन की जगह क्यों ले रहा है नया विमान?

अमेरिकी राष्ट्रपति जिस VC-25A विमान का इस्तेमाल कर रहे थे, वह 1990 से सेवा में था। पिछले कुछ वर्षों में उसकी उम्र और तकनीकी चुनौतियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में एक तकनीकी समस्या के कारण विमान को उड़ान के दौरान वापस लौटना पड़ा था। बोइंग द्वारा तैयार किए जा रहे नए आधिकारिक एयर फोर्स वन विमान 2027 और 2028 में मिलने की उम्मीद है। तब तक कतर का यह VC-25B अस्थायी एयर फोर्स वन के रूप में राष्ट्रपति की सेवा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+