राम नवमी विशेष: जानिये कैसे खुश होंगे श्री राम चंद्र जी?
आज भगवान रामचंद्र का जन्मदिवस है जिसे पूरा देश रामनवमी के रूप में मना रहा है। इस समय मंदिरों में भक्तों के जयकारे गूंज रहे है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देशवालों को बधाई दी है।
गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस के अनुसार चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि तथा पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण एवं कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम का नाम लेने मात्र से सभी समस्याओं का निदान संभव है।
पांण्डवों ने अज्ञातवास के दौरान स्थापित किया था यह शिवलिंग
यदि नित्य राम स्तोत्र का पाठ किया जाए तो ऐसी कोई मनोकामना नहीं जिसे भगवान राम पूरी नहीं करते। राम स्त्रोत भगवान राम की उपासना करने बहुत ही सरल व सहज माध्यम है, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था
इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान राम का स्मरण व पूजा-पाठ करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन यदि भगवान श्रीराम को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का तुरंत निवारण कर देते हैं।
गोस्वामी तुलसीदास के रामचरितमानस के अनुसार चैत्र शुक्ल की नवमी तिथि तथा पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण एवं कर्क लग्न में भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम का नाम लेने मात्र से सभी समस्याओं का निदान संभव है। यदि नित्य राम स्तोत्र का पाठ किया जाए तो ऐसी कोई मनोकामना नहीं जिसे भगवान राम पूरी नहीं करते।
राम स्त्रोत भगवान राम की उपासना करने बहुत ही सरल व सहज माध्यम है, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से भगवान राम का स्मरण व पूजा-पाठ करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
इस दिन यदि भगवान श्रीराम को राशि के अनुसार भोग लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त के सभी कष्टों का तुरंत निवारण कर देते हैं।
आईए, जानते हैं कि किस राशि का व्यक्ति श्रीराम को क्या भोग लगाए-

मेष
मेष राशि के लोग लड्डू और अनार का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा।

वृषभ
इस राशि के जातक श्रीराम को रसगुल्ले का भोग लगाएं तो उनकी हर मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन
काजू की मिठाई भगवान श्रीराम को अर्पित करें।

कर्क
इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग लगाएं।

सिंह
सिंह राशि के लोग गुड़ व बेल का फल श्रीराम को भोग में चढ़ाएं।

कन्या
श्रीराम को तुलसी के पत्ते और नाशपाति अथवा कोई भी हरे फल का भोग लगाएं।

तुला
इस राशि के लोग कलाकंद और सेब का भोग लगाएं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले गुड़ की रेवड़ी का भोग लगाएं।

धनु
इस राशि के लोग श्रीराम को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।

धनु
इस राशि के लोग श्रीराम को बेसन की चक्की या अन्य कोई बेसन की मिठाई का भोग लगाएं।

कुंभ
इस राशि के लोग चॉकलेटी रंग की बर्फी और चीकू चढ़ाएं।

मीन
मीन राशि के जातक भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग लगाएं। इससे इनके सभी रुके हुए काम शीघ्र ही हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications