Ramadan 2023: भारत में इस दिन रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा, जानिए Sehri-Iftar की पूरी लिस्ट
Ramadan Mubarak: रमजान का पाक महीना इंसान का खुदा से सीधे साक्षात्कार कराता है। इस दौरान लोग संयमित रखकर ऊपरवाले से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

Ramadan 2023 (पहला रोजा): खुदा के समीप ले जाने वाले पाक महीने रमजान का इंतजार मुस्लिम समुदाय को बेसब्री से होता है। मंगलवार को सऊदी अरब में रमजान के चांद का दीदार नहीं हो पाया इसलिए वहां पर रमजान का पहला रोजा 23 मार्च को होगा और भारत में इसके एक दिन बाद यानी कि 24 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान महीने का अंत ईद के साथ होगा।
क्यों कहलाता है पाक महीना?
इस्लामिक कैलेंडर में रमजान 9वां महीना है, जिसका इंतजार मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी ही बेसब्री से करते हैं। मान्यता है कि करीब 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। इसलिए इस महीने पवित्र कहा जाता है। इस दौरान लोग अनुशासन का पालन करते हैं। सुबह से लेकर सूर्यास्त तक उपवास करते हैं। वो पानी भी नहीं पीते हैं। सुबह सूरज उगने से पहले ये सभी सहरी करते हैं और शाम को सूरज डूबने के बाद इफ्तार किया जाता है। ये नियम पूरे तीस दिन तक चलता है।

तीस दिन बाद आती है ईद
पूरे तीस दिन के रोजा के बाद ईद उल फितर का पर्व आता है, जिसे कि मीठी ईद कहते हैं। इस दिन घरों में सेवईं बनती हैं। लोग नए कपड़े पहनते हैं और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।
क्यों कहते हैं उपवास को 'रोजा'?
दरअसल उपवास या व्रत को फारसी भाषा में 'रोजा 'कहा जाता है, जबकि अरबी भाषा में इसे 'सौम' कहते हैं और इसी कारण रमजान माह को 'माह-ए-सियाम' भी पुकारा जाता है।

क्या है नियम ?
रमजान के दौरान इंसान को स्मोकिंग, मदिरापन और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहना चाहिए। लोगों को रोजा के दौरान ब्रह्मचर्य का भी पालन करना चाहिए और गरीबों को जकात यानी कि दान करना चाहिए और रमजान के दौरान हर रोजेदार को पांच वक्त की नमाज पढ़नी चाहिए।
सहरी का वक्त ( शहरों के हिसाब से समय सारिणी )
- दिल्ली 05:06 सुबह 06:35 बजे
- चेन्नई 05:02 सुबह 06:20 बजे
- हैदराबाद सुबह 05:08 शाम 06:30 बजे
- बैंगलोर 05:13 सुबह 06:35 बजे
- मुंबई 05:29 सुबह 06:50 बजे
- अहमदाबाद 05:29 सुबह 06:52 बजे
- कोलकाता 04:26 सुबह 05:48 बजे
- पुणे 05:26 सुबह 06:49 बजे
- जयपुर सुबह 05:13 शाम 06:41 बजे
- लखनऊ 04:52 सुबह 06:19 बजे
- कानपुर सुबह 04:55 शाम 06:22 बजे
- इंदौर सुबह 05:16 शाम 06:41 बजे
- पटना 04:37 सुबह 06:02 बजे
- लुधियाना 05:09 सुबह 06:41 बजे
- चंडीगढ़ सुबह 05:06 शाम 06:37 बजे
- नई दिल्ली सुबह 05:06 शाम 06:35 बजे
- अमृतसर 04:33 सुबह 05:58 बजे
- जोधपुर सुबह 05:25 शाम 06:52 बजे
- गुड़गांव 05:07 सुबह 06:36 शाम
- नोएडा 05:05 सुबह 06:34 शाम
- कोल्हापुर 05:25 सुबह 06:47 बजे
- अजमेर 05:18 प्रातः 06:46 सायं
- जम्मू 05:12 सुबह 06:45 बजे
- पटियाला 05:08 सुबह 06:38 बजे'
'इफ्तार' का वक्त ( शहरों के हिसाब से समय सारिणी )
Recommended Video

- दिल्ली शाम 06:50
- चेन्नई शाम 06:35
- हैदराबाद शाम 06:20
- बैंगलोर शाम 06:30
- मुंबई शाम 06:35
- अहमदाबाद शाम 06:35
- कोलकाता शाम 05:48
- पुणे शाम 06:49
- जयपुर शाम 06:41
- लखनऊ शाम 06:19
- कानपुर शाम 06:22
- इंदौर शाम 06:41
- पटना शाम 06:02
- लुधियाना शाम 06:41
- चंडीगढ़ शाम 06:37
- अमृतसर शाम 06:35
- जोधपुर शाम 06:35
- गुड़गांव शाम 06:36
- नोएडा शाम 06:34
- कोल्हापुर शाम 06:35
- अजमेर शाम 06:35
- जम्मू शाम 06:32
- पटियाला शाम 06:31












Click it and Unblock the Notifications