Ram Navami 2023 Muhurat: राम नवमी आज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Ram Navami 2023 Muhurat: चैत्र मास की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्मदिन हुआ था, इस बार ये पावन दिन गुरुवार को पड़ा है।

Ram Navami 2023(शुभ मुहूर्त ): आज राम नवमी का पावन पर्व है, प्रभु श्रीराम का जन्मदिवस पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। हिंदूओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है। श्रीरामचंद्र जी भगवान विष्णु के सातवें अवतार कहे जाते हैं। श्री राम भक्ति, उपासक, तपस्या, सत्य, त्याग, प्रेम और कर्तव्य का साक्षात उदाहरण है। चाहे महर्षि बाल्मिकी हों या फिर गोस्वामी तुलसीदास दोनों ने ही श्रीराम के आदर्श चरित्र को बड़ी ही खूबसूरती से वर्णित किया है। भगवान राम की पूजा करने से इंसान की सारी मुश्किलों का तो अंत होता ही है, बल्कि इंसान हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है। प्रभु श्रीराम की पूजा शुभ मुहूर्त करने से इंसान को दोहरा फल मिलता है।
पूजा -मुहूर्त
नवमी का प्रारंभ बुधवार रात 09:07 मिनट से हो जा चुका और इसका अंत आज रात 11:30 मिनट पर होगा। इस दौरान लोग प्रभु श्री राम की पूजा कर सकते हैं। लेकिन राम की पूजा करने के लिए अभिजीत मुहूर्त को ही सबसे अच्छा माना जााता है जो कि आज दोपहर 11:57 से प्रारंभ होकर 12:46 PM तक रहेगा। माना जाता है अभिजीत मुहूर्त में ये पूजा सौभाग्य और धन प्रदान करती है।
ये है मुहूर्त का सही समय
- ब्रह्ममुहूर्त: 04:49 AM से 05:37 AM
- अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM से 12:46 PM
- अमृतकाल: शाम 08:18 PM से 10:05 PM
इस बार की रामनवमी काफी अच्छे संयोग लेकर आई है और सभी राशियों के लिए काफी अहम है। आपको बता दें कि इस बार नवमी गुरुवार को पड़ी है जो कि भगवान विष्णु का दिन है और राम जी को विष्णु के अवतार है इसलिए ये रामनवमी काफी शुभ है और इसके अलावा आज पांच सुखद योग अमृत सिद्धि , गुरु पुष्य, शुभ , सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी बने हैं।
राम नवमी की पूजा विधि
- सबसे पहले नहाधोकर स्वच्छ कपड़े पहनें।
- फिर प्रभु श्रीराम की मूर्ति को साफ चौकी पर रखिए।
- भगवान राम को पीले रंग के फूल, वस्त्र, चंदन आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं।
- 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नम: मंत्र का 108 बार जाप करें
- राम स्तुति और राम चालीसा का पाठ करें।
- श्रीराम की आरती करें और प्रसाद बांटे।
- कुछ लोग इस दिन घर की सुख-शांति के लिए सुंदरकांड भी पाठ करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications