Raksha Bandhan 2024 date and muhurta: 19 या 20 अगस्त कब है रक्षाबंधन? जानें सही तारीख और सही मुहूर्त
Raksha Bandhan 2024 date and muhurta:रक्षा बंधन का त्यौहार जो भाई-बहन के बीच के बंधन का सम्मान प्रतीक है। रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन भाई की सलामती के लिए उसकी कलाई पर बांधती हैं और भाईृ की लंबी उम्र और उनकी खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी प्यारी बहना की रक्षा करने का वचन देते हैं।
रक्षा बंधन हिंदू कलेन्डर के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है लेकिन इसी दिन पंचक और भद्रा काल भी पड़ रहा है इसलिए रक्षाबंधन की तारीख और मुहूर्त को लेकर लोग बड़े असमंजस में है। आइए जानते हैं 19 या 20 अगस्त किस दिन रक्षाबंधन है और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब शुरू होगी श्रावण मास की पूर्णिमा
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3:04 बजे शुरू होगी और उसी दिन रात 11:55 बजे समाप्त होगी। इसलिए रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इसलिए 19 तारीख को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
रक्षा बंधन 2024 शुभ मुहूर्त
- रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से रात 9:06 बजे तक है।
- राखी बांधने का खास समय दोपहर 1:46 बजे से शाम 4:19 बजे तक है, (कुल समय 2 घंटे 37 मिनट)
प्रदोष काल का मुहूर्त
शाम 6:56 बजे से रात 9:07 बजे तक है, जिसकी अवधि 2 घंटे 11 मिनट है।
रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव
इस साल रक्षाबंधन पर सुबह से ही भद्रा का साया रहेगा। इसलिए दोपहर 1:30 बजे के बाद ही राखी बांधना शुभ माना जाता है। भद्रा का अंत समय दोपहर 1:30 बजे है। भद्रा का अंतिम काल सुबह 9:51 से 10:53 बजे तक है, इसके बाद भद्रा का मुख काल सुबह 10:53 से दोपहर 12:37 बजे तक है।
रक्षाबंधन के दिन पंचक का साया लेकिन रहेगा बेअसर, जानें क्यों?
पंचक हर महीने के पांच दिन होते हैं जब कई शुभ कामों को टाला जाता है। अगस्त में पंचक श्रावण मास की पूर्णिमा को 19 तारीख को शाम 7:01 बजे शुरू होगा और 23 अगस्त तक चलेगा। क्योंकि ये सोमवार को शुरू हो रहा है इस कारण ये राज पंचक होगा, जिससे बिना किसी दोष के शुभ काम किए जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications