October 2023 Festivals List: ये हैं अक्टूबर महीने के प्रमुख त्योहार और व्रत, जानिए कब है दशहरा?
October month 2023 Vrat- Festivals List: अक्टूबर का महीना त्योहारों और व्रत से भरा हुआ है। दूसरे शब्दों में अगर कहे तो इस महीने में आपको काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसी महीने में शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं तो इसी माह में 'विजयदशमी' और 'शरद पूर्णिमा' भी आने वाली है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं अक्टूबर के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते हैं।

अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar October 2023)
- 1 अक्टूबर 2023, : पितृ पक्ष का तीसरा श्राद्ध
- 2 अक्टूबर 2023 : महात्मा गांधी जयंती
- 2 अक्टूबर 2023 :संकष्टी चतुर्थी व्रत
- 4 अक्टूबर 2023 : रोहिणी व्रत
- 6 अक्टूबर 2023 : जीवित्पुत्रिका व्रत
- 9 अक्टूबर 2023: एकादशी श्राद्ध
- 10 अक्टूबर 2023 : इंदिरा एकादशी
- 11 अक्टूबर 2023 : प्रदोष व्रत
- 12 अक्टूबर 2023 : मासिक शिवरात्रि
- 14 अक्टूबर 2023 : सर्वपितृ अमावस्या
- 14 अक्टूबर 2023 :सूर्य ग्रहण
- 15 अक्टूबर 2023 : शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
- 15 अक्टूबर 2023 : महाराजा अग्रसेन जयंती
- 18 अक्टूबर 2023 : तुला संक्रांति
- 18 अक्टूबर 2023 :विनायक चतुर्थी
- 19 अक्टूबर 2023: उपांग ललिता व्रत
- 20 अक्टूबर 2023 : सरस्वती आवाहन
- 20 अक्टूबर 2023 :स्कंद षष्ठी
- 21 अक्टूबर 2023: सरस्वती पूजन
- 22 अक्टूबर 2023: दुर्गाष्टमी
- 23 अक्टूबर 2023 : महानवमी, शारदीय नवरात्रि का समापन , बंगाल महानवमी
- 24 अक्टूबर 2023 : नवरात्रि पारण, विजयदशमी या दशहरा
- 24 अक्टूबर 2023 :बुद्ध जयंती
- 25 अक्तूबर 2023 : पापांकुशा एकादशी
- 26 अक्टूबर 2023 : प्रदोष व्रत
- 28 अक्टूबर 2023: शरद पूर्णिमा व्रत
- 28 अक्टूबर 2023: महर्षि वाल्मिकी जयंती
- 28 अक्टूबर 2023: खण्डग्रास चंद्रग्रहण, कार्तिक स्नान प्रारंभ
- 29 अक्टूबर 2023 : कार्तिक मास आरंभ
- 29 अक्टूबर 2023 :चंद्र ग्रहण
शारदीय नवरात्र और दशहरा
आपको बता दें कि आश्विन माह की नवरात्रि का प्रारंभ शरद ऋतु में होता है और इसी वजह से इसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है। इस बार का नवरात्र पूरे 9 दिन का है जो कि 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है और इसका समापन 23 अक्टूबर 2023, सोमवार को होगा।इसी के अगले दिन विजयदशमी यानी की दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications