उत्तर भारत पर चढ़ा होली का रंग

सुरक्षा कड़ी
होली के मौके पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग नहीं हो, इसे देखते हुए पुराने लखनऊ में सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है। होली के मौके पर लोग शराब पीकर रंग खेलने निकल जाते हैं, जिससे मारपीट होने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा। ऐसी ही व्यवस्था दिल्ली में भी की गई है।
एफडीआई के विरोध में जलेगी होली
राजधानी में एफडीआई की होली जलाई। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस तरह के किसी भी कदम से बचे क्यों कि उनकी राय में इससे भारतीय अर्थव्यवस्था बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनियों की बंधक बन जाएगी। दिल्ली में कश्मीरी गेट पर एफडीआई का होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन करने वाले व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आज देश भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।
खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि संगठन की अपील पर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और राजस्थान सहित कई राज्यों में एफडीआई के पुतले फूंके गए। खंडेलवाल ने बताया कि आगामी 16 मार्च को देशभर में खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
जबरदस्ती रंग लगाया तो होगी जेल
जयपुर में होली के दिन धारा 144 जैसा माहौल रहेगा। राजस्थान में जबरदस्ती रंग लगाने या रंग भरे गुब्बारे फेंकने पर जेल भेजा जा सकता है। जिला प्रशासन एवं जयपुर पुलिस आयुक्त की ओर से होली पर सुरक्षा के लिए दिये गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि यदि किसी ने जबरदस्ती रंग लगाने या रंग भरे गुब्बारे फेंकने की शिकायत की तो आरोपी को निषेघग्या 144 के उल्लंघन के तहत जेल भेजा जा सकता है।
होली के मौके पर सुरक्षा के लिए जारी किये गए निर्देशों के मुताबिक, धारदार हथियार, लाठी डंडा या आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर रोक रहेगी। जयपुर के पुलिस आयुक्त बी एल सोनी ने कहा कि धुलेंडी पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। गुलाबी नगरी जयपुर में धुलेंडी की पूर्व संध्या और धुलेंडी पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। साथ ही संवेदनशील और भीड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दीधारी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications