नवरात्रि में मां को लगाएं ये भोग, होगी हर मुराद पूरी
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि का आज चौथा दिन हैं। मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होने वाले इस त्योहार में मां को हर दिन अलग-अलग भोग चढ़ते हैं। आप में बहुत कम लोग जानते होंगे कि चैत्र नवरात्रि में देवी को हर दिन एक विशेष प्रकार का भोग लगाया जाता है। शाण्डिल्य ज्योतिष अनुसन्धान केंद्र के मुताबिक नवरात्रि में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को ये विशेष भोग अर्पित करने तथा बाद में इसे गरीबों को दान करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
आईये जानते हैं कि नवरात्रि में किस दिन मां को लगाये कौन सा भोग?
प्रथम: माता को घी का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा उसका रोग समाप्त होने की संभावना बढ़ जाती है।
दूसरे दिन: माता को शक्कर का भोग लगाएं तथा उसका दान करें। ये उपाय करने वाले की आयु लंबी होती है।
तृतीया: माता को दूध चढ़ाएं तथा इसका दान करें। ऐसा करने से सभी प्रकार के दु:खों से मुक्ति मिलती है।
चतुर्थी: माता को मालपुए का भोग लगाएं तथा दान करें। इससे सभी प्रकार की समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं।
पंचमी व षष्ठी तिथि: माता को केले व शहद का भोग लगाएं व दान करें। केले का भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति रहेगी व शहद के भोग से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
सप्तमी: माता को गुड़ की वस्तुओं का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे दरिद्रता का नाश होता है।
अष्टमी: माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं तथा दान भी करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
नवमी: माता को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं व जितना हो सके गरीबों को दान करें। इससे जीवन का हर सुख मिलता है।













Click it and Unblock the Notifications