Navratri 2021 Pooja Vidhi & Samagri : जानिए नवरात्रि की पूजा विधि और सामग्री

Navratri 2021 Pooja Vidhi & Samagri : जानिए नवरात्रि की पूजा विधि और सामग्री

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र का प्रारंभ गुरुवार से हो रहा है। इन दिनों लोग घट स्थापना करके पूजा करते हैं। कलश स्थापना करते वक्त और पूजा करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। बहुत लोग नवरात्रि की पूजा पंडितों से कराते हैं तो कुछ लोग मां दुर्गा की पूजा स्वयं करते हैं।

Navratri 2021 : जानिए नवरात्रि की पूजा विधि और सामग्री

आइए यहां आपको बताते हैं की मां दुर्गा की पूजा घर में कैसे करें

Navratri 2021 : पूजा सामग्री

  • मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति
  • कलश
  • चुनरी
  • नारियल
  • रोली,
  • अक्षत,
  • कपूर,
  • फूल,
  • पान की पत्ता,
  • सुपारी,
  • अगरबत्ती,
  • दीपक,
  • रूई,
  • लौंग,
  • बताशा,
  • कलावा,
  • नारियल
  • जौ
  • पानी
Navratri 2021 Pooja

पूजा विधि (Navratri 2021 Puja Vidhi)

  • शुभ महुर्त में घट स्थापना करनी चाहिए।
  • इसके लिए साफ स्थान से मिट्टी लानी चाहिए।
  • उस मिट्टी को किसी तसले में भरना चाहिए।
  • फिर उस मिट्टी में जौ बोना चाहिए और पानी की बूंदें छिड़कना चाहिए।
  • कलश को गोबर और जौ से सजाना चाहिए और उसमें पानीऔर चावल डालकर भरना चाहिए और फिर उसका मुंह ढंक देना चाहिए।
  • इसके बाद उसके ऊपर नारियल को चुनरी पहनाकर रखना चाहिए।
  • कलश के ठीक बगल में नौ ग्रह आटे और रोली से बनाने चाहिए।
  • कलश के पास एक दीपक जलाकर रखना चाहिए।
  • अगर आप अखंड दीपक रख रहे हैं तो चौबीस घंटे उस दीपक की निगरानी रखिए चाहिए लेकिन अगर आप अखंड दीपक नहीं रख रहे हैं तो पूजा जब तक करें तब तक कोशिश करें कि आपका दीपक जलता रहे।
  • फिर मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति को आप चुनरी या साड़ी से सजाइए और फिर मां का सोलह श्रृंगार करें और उन्हें फल, मिठाई , फूल अर्पित करें।
  • आप खुद भी तैयार होकर मां की पूजा करें।
  • फिर सच्चे मन से मां की पूजा करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • इस दौरना कवच, अरगला, कीलक और क्षमायाचना का पाठ करें।
  • और अंत में आरती करें और सबको प्रसाद बांटे और मां के जयकारे लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+