Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Navratri 2018: नवरात्रि के नौ दिन कन्याओं को दें उपहार, पूरी होगी हर कामना

नई दिल्ली।नवरात्रि देवी के सिद्ध दिन माने जाते हैं। इन दिनों में साधक पूर्ण सात्विकता के साथ देवी के नौ स्वरूपों की आराधना करता है। हमारे धर्म ग्रंथों में कन्याओं को भी साक्षात देवी का स्वरूप ही माना गया है। इसलिए कई लोग नवरात्रि के नौ दिनों में कन्या पूजन, भोजन आदि का आयोजन करते हैं। शास्त्रों में कन्या पूजन के संबंध में कहा गया है कि जो व्यक्ति नवरात्रि के नौ दिनों में नौ देवियों के निमित्त कन्याओं को कुछ खास वस्तुओं का दान करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं। शास्त्रों में 9 वर्ष तक की कन्याओं को जाग्रत देवी का स्वरूप माना जाता है।

आइये जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों में कन्याओं को कौन-कौन सी वस्तुओं का दान किया जाना शुभ फलदायी होता है

पहला दिन : नवरात्रि के प्रथम दिन कन्याओं को सुगंधित और ताजा फूल भेंट करना अत्यंत शुभ होता है। इसके साथ ही कन्याओं को उनकी मनपसंद श्रृंगार की सामग्री भी अवश्य दें। ज्ञान, बुद्धि की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को छोटी कन्याओं को सफेद पुष्प भेंट करना चाहिए।

नवरात्रि

नवरात्रि

  • दूसरा दिन : नवरात्रि के दूसरे दिन कन्याओं को फलों का दान करें। इसके बाद कन्याओं का पूजन करें। फलों का दान करने से व्यक्ति की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं और धन संबंधी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। फलों का दान करते समय ध्यान रखें फल मीठे ही होना चाहिए।
  • तीसरा दिन : नवरात्रि के तीसरे दिन कन्याओं को स्वादिष्ट मिठाई का दान करना चाहिए। इस दिन कन्याओं को घर पर बनी खीर, हलवा या केशरिया भात भी प्रेमपूर्वक खिला सकते हैं। इससे देवी की कृपा प्राप्त होती है। परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
  • चौथा दिन : नवरात्रि के चौथे दिन कन्याओं को वस्त्रों का दान करने से जीवन में समस्त भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। अपने सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को रूमाल या रंगबिरंगे रिबन भी गिफ्ट किए जा सकते हैं। वस्त्र के साथ मिठाई भी भेंट करेंगे तो और अच्छा रहेगे।
  • नवरात्रि

    नवरात्रि

    • पांचवां दिन : नवरात्रि के पांचवें दिन कन्याओं को पांच प्रकार की श्रृंगार सामग्री भेंट करना शुभ होता है। इनमें बिंदिया, चूड़ी, मेहंदी, बालों के लिए क्लिप्स, सुगंधित साबुन, काजल इत्यादि चीजें दी जा सकती हैं। यह उपाय खासकर उन लोगों को करना चाहिए जिन्हें संतान सुख नहीं मिलता। इस प्रयोग से संतान की प्राप्ति होती है।
    • छठा दिन : नवरात्रि के छठे दिन छोटी-छोटी कन्याओं को खिलौने भेंट करना चाहिए। बच्चियों की पसंद के खिलौने हों तो ज्यादा अच्छा। अपनी श्रद्धा के अनुसार खेल सामग्री का दान करें।
    • कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करना चाहिए

      कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करना चाहिए

      • सातवां दिन : नवरात्रि के सातवें दिन मां सरस्वती की कृपा पाने का दिन है। इस दिन कन्याओं को शिक्षण सामग्री का दान करना चाहिए। पेन, स्केच पेन, पेंसिल, कॉपी, ड्रॉइंग बुक्स, वाटर बॉटल, कलर बॉक्स आदि चीजें दान की जा सकती हैं।
      • आठवां दिन : नवरात्रि के आठवें दिन अपने हाथों से किसी कन्या का पूर्ण श्रृंगार करें और उसका पूजन करें। इस दिन कन्या के पैरों का पूजन दूध से करें। पैरों पर कुमकुम, चावल और पुष्प अर्पित करना चाहिए। कन्या को भोजन कराएं और सामर्थ्य के अनुसार कोई भी वस्तु भेंट करें।
      • नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को खीर खिलाएं

        नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को खीर खिलाएं

        नवरात्रि के अंतिम दिन कन्याओं को खीर खिलाएं। दूध और आटे से बनी पूरियां खिलाएं। कन्याओं के पैरों में महावर और हाथों में मेहंदी लगाने से देवी पूजन पूर्ण होता है। पूजन के बाद कन्याओं को लाल चुनरी भेंट करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+