नवरात्र 2017: जानिए किस दिन मां को लगाए कौन सा भोग?
नई दिल्ली। 21 सितंबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहा है। कहते हैं सच्चे मन से मां की पूजा करने से जातक के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं लेकिन अगर मां को नवरात्रि के नौ दिनों पर हम उनके मन के अनुसार भोग लगायें तो जातक की हर इच्छा को मां पूरा करती है। आपको बता दें कि नवरात्र में मां के 9 रूपों की पूजा होती है।
- प्रथम दिन: मां को घी का भोग लगाएं, रोगमुक्त होंगे।
- दूसरे दिन: शक्कर का भोग लगाएं, दीर्घायु होंगे।
- तीसर दिन: दूध चढ़ाएं, सारे कष्ट दूर होंगे।
- चौथे दिन: मालपुए का भोग, पारिवारिक सुख मिलेगा।
- पंचमी और षष्ठी तिथि: केले और शहद का भोग लगाएं, चित्त शांत होगा, पैसा आयेगा।
- सप्तमी: गुड़ का भोग लगाएं, गरीबी भाग जायेगी।
- अष्टमी: नारियल का भोग लगाएं, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
- नवमी: अनाजों का भोग लगाएं, संतान की प्राप्ति।
मां केवल भक्तों की भक्ति से ही खुश होती है
वैसे सच तो यही है कि मां केवल भक्तों की भक्ति से ही खुश होती है। अगर आप उनकी सच्ची श्रद्धा और ईमानदारी से पूजा करेंगे तो आपके सारे कष्ट वैसे ही दूर हो जाएंगे क्योंकि मां का सच्चा भोग भक्ति का प्रेम है और उसकी कृपा ही सच्चा प्रसाद।












Click it and Unblock the Notifications