Nag Panchami 2025: 'नाग देवता का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे', अपनों के भेजें खास संदेश
Nag Panchami 2025: आज पूरे देश में नाग पंचमी का पर्व बहुत ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है, आज का दिन बहुत पावन है, हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उनसे भय, रोग और कालसर्प दोष से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। नाग पंचमी पर व्रत रखने, नागों को दूध चढ़ाने और कथा सुनने की परंपरा है।
नाग प्रभु शंकर के गले का हार हैं इसलिए इनकी पूजा बड़े ही ध्यान के साथ करनी चाहिए, जो भी इनकी पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता है।

आज का दिन आप भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं सुंदर संदेश जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
Nag Panchami 2025 पर भेजें अपनों को खास संदेश
- नाग देवता का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे, सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का वास हो। शुभ नाग पंचमी!
- भगवान शिव के प्रिय नागों की कृपा से जीवन में कभी कोई संकट न आए। नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- जो करें नाग देव की पूजा, खुल जाते हैं उनके भाग्य के द्वार,हैप्पी नाग पंचमी!
'घर में रहे सदा सुख और प्यार' (Nag Panchami 2025)
- नाग पंचमी लाए खुशियां हजार, घर में रहे सदा सुख और प्यार। शुभकामनाएं!
- नाग देव की कृपा से जीवन में कभी न हो कष्ट,नाग पंचमी की शुभकामनाएं!
- नाग देवता की कृपा से हों कष्ट दूर,नाग पंचमी की शुभकामनाएं!
- नागों की पूजा है आज का त्योहार,सांपों को दूध से करें सत्कार।हैप्पी नाग पंचमी!
Nag Panchami 2025 पर जरूर करें ये आरती
- श्रीनागदेव आरती पंचमी की कीजै ।
- तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
- नेत्र लाल भिरकुटी विशाला ।
- चले बिन पैर सुने बिन काना ।
- उनको अपना सर्वस्व दीजे।।
- पाताल लोक में तेरा वासा ।
- शंकर विघन विनायक नासा ।
- भगतों का सर्व कष्ट हर लिजै।।
- शीश मणि मुख विषम ज्वाला ।
- दुष्ट जनों का करे निवाला ।
- भगत तेरो अमृत रस पिजे।।
- वेद पुराण सब महिमा गावें ।
- नारद शारद शीश निवावें ।
- सावल सा से वर तुम दीजे।।
- नोंवी के दिन ज्योत जगावे ।
- खीर चूरमे का भोग लगावे ।
- रामनिवास तन मन धन सब अर्पण कीजै ।
- आरती श्री नागदेव जी कीजै ।।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications