Merry Christmas 2023 Wishes: 'आओ तुम्हें चांद पे ले जाए...', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश, पर्व बन जाएगा
Merry Christmas 2023 Wishes in Hindi: क्रिसमस का त्योहार आ गया है, चारों ओर केवल मस्ती और धूम है। हर साल 25 दिसंबर को बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

आपको बता दें कि पूरी दुनिया इस दिन को यीशु के जन्मदिवस के रूप में मनाती हैं। देश के प्रमुख शहरों में गिरिजाघरों को खूब सजाया गया है। इस दिन सुबह-सुबह चर्च में प्रार्थनाएं की जाती हैं।
'लोग जिंगल्स गाते हैं और खुशियां मनाते हैं'
लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। शाम को लोग नए कपड़े पहनकर पार्टी करते हैं, तो वहीं रात में सेंटा क्लॉज आकर बच्चों को प्यारे-प्यारे गिफ्ट देते हैं। लोग जिंगल्स गाते हैं और खुशियां मनाते हैं।
यह पढ़ें: साल 2024 में इन राशियों को मिलेगा प्यार और ये होंगे मालामाल
आप अपनों को प्रेम भरे संदेश भेजें
हर किसी की कोशिश होती है कि इस पर्व पर वो अपनों के साथ हो लेकिन अक्सर ऐसा नहीं हो पाता, अगर आप किसी कारणवश इस पर्व पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ नहीं हैं तो आप अपनों को प्रेम भरे संदेश भेजकर उनके करीब आ सकते हैं।
यहां आपके लिए लाए हैं प्रेम भरे खास संदेश
कहते हैं ना शब्दों का असर मलहम से ज्यादा होता है इसलिए यहां आपके लिए लाए हैं प्रेम भरे खास संदेश, जिन्हें आप अपने चाहने वालों को भेजें और पर्व बनाएं खास।
क्रिसमस के लिए शुभकामना संदेश
- आपका जीवन खुशी और प्रियजनों के प्यार से जगमगाता रहे। आपको सारी खुशियां नसीब हो, मेरी क्रिसमस 2023।
- जिंगल बेल, जिंगल बेल......आपके घर में खुशियों की हो बारिश, मेरी क्रिसमस 2023।
- देवदूत बनके आएगा कोई, सारी आशाएं तुम्हारी, पूरी करके जाएगा कोई, हैप्पी वाला क्रिसमस 2023।
- कैरोल्स से लेकर कुकीज़ तक, उपहारों से लेकर वाइन तक, आपको वो हर चीज मिले जिसकी आपको ख्वाहिश है। मेरी क्रिसमस 2023।
- क्रिसमस और नया साल मुबारक हो! आने वाला वर्ष आपके लिए समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और जश्न मनाने के कई कारण लेकर आए। मेरी क्रिसमस 2023।
- क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं, आपको शानदार जीवन नसीब हो, आप हेल्दी-वेल्दी रहें, मेरी क्रिसमस 2023।
- आपकी आंखों के सारे सपने इस साल पूरे हों, आप तारों की जगह टिमटिमाएं, मेरी क्रिसमस 2023।
- सब मिल के बोलो मेरे यार, दिसंबर है लाया क्रिसमस बहार, मेरी क्रिसमस 2023।
- चारों ओर जश्न ए बहारा है... मेरी क्रिसमस 2023।
- सभी का है तू, सभी तेरे खुदा मेरे तू बक्शीस कर, मेरी क्रिसमस 2023।
- आओ तुम्हें चांद पे ले जाए.., मेरी क्रिसमस 2023।
- माय हार्ट इस बीटिंग, मेरी क्रिसमस 2023।












Click it and Unblock the Notifications