May Vrat Tyohar 2026: ये है मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है बड़ा मंगल? किस दिन एकादशी?

May Vrat Tyohar 2026: मई का महीना अपने साथ गर्मी और छुट्टी दोनों लाता है। इस बार भी इस महीने में त्योहारों की भरमार है। यहां हम आपके लिए लाए हैं मई महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसे देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।

May Vrat Tyohar 2026

मई महीने के व्रत-त्‍योहार की लिस्‍ट

  • 1 मई कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयन्ती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा
  • 2 मई नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ
  • 5 मई एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल
  • 9 मई कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 12 मई हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल
  • 13 मई कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी
  • 14 मई अपरा एकादशी पारण, गुरु प्रदोष व्रत
  • 15 मई वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि
  • 16 मई वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या
  • 18 मई रोहिणी व्रत
  • 19 मई तीसरा बड़ा मंगल
  • 20 मई वरदा चतुर्थी
  • 21 मई अधिक स्कन्द षष्ठी
  • 23 मई अधिक मासिक दुर्गाष्टमी
  • 25 मई गंगा दशहरा
  • 26 मई चौथा बड़ा मंगल
  • 27 मई अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी
  • 28 मई गुरु प्रदोष व्रत
  • 31 मई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

एकादशी का महत्व

एकादशी हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र व्रत माना जाता है। यह हर महीने में दो बार आती है, इस दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से पापों का नाश होता है।
मानसिक शांति और आत्मिक शुद्धि मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग खुलता है।

  • शुक्ल पक्ष की एकादशी
  • कृष्ण पक्ष की एकादशी

बड़ा मंगल

बड़ा मंगल उत्तर भारत (खासतौर पर लखनऊ और उत्तर प्रदेश) में मनाया जाने वाला एक विशेष पर्व है, जो ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को आता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित है।माना जाता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं,जीवन में साहस, शक्ति और सफलता मिलती है। शत्रु बाधा, रोग और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।

गंगा दशहरा

गंगा दशहरा हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था।इस दिन गंगा स्नान करने से 10 प्रकार के पापों का नाश होता है जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+