Modi Seychelles Visit: पीएम मोदी ने सेशेल्स की संसद में 'चटनी और समोसा' का क्यों किया जिक्र, वायरल हुआ वीडियो
Modi Seychelles Parliament Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स की संसद को संबोधित करते हुए चटनी और समोसे का जिक्र कर दोनों देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को नई पहचान दी। पीएम ने कहा कि ये सिर्फ खाने की चीजें नहीं हैं, बल्कि भारत और सेशेल्स की साझा विरासत की निशानी हैं।
उन्होंने बताया कि दोनों देशों के लोग सदियों से एक-दूसरे की संस्कृति, त्योहार और परंपराओं से जुड़े रहे हैं। यही वजह है कि आज भी वहां भारतीय खान-पान, त्योहार और रीति-रिवाज आसानी से देखने को मिलते हैं। पीएम का यह संदेश दोनों देशों की मजबूत दोस्ती और Cultural Connection को दिखाता है।

चटनी और समोसा क्यों बने रिश्तों की पहचान?
पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी देश की संस्कृति सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि वहां के खाने और त्योहारों में भी दिखती है। सेशेल्स में आज भी समोसा, चटनी और भारतीय स्वाद लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। इसलिए उन्होंने इन चीजों का जिक्र कर बताया कि दोनों देशों के रिश्ते सिर्फ Diplomacy तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लोगों के दिलों और Lifestyle तक पहुंचे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi Seychelles Visit: पीएम मोदी को एक और बड़ा अवार्ड, सेशेल्स ने 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान' से किया सम्मानित
250 साल पुराना है भारत-सेशेल्स का Connection
पीएम मोदी ने याद दिलाया कि भारत और सेशेल्स की दोस्ती दो-ढाई सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है। साल 1770 में भारतीयों का पहला छोटा समूह सेशेल्स पहुंचा था। आज वहां करीब 5 हजार भारतीय मूल के लोग रहते हैं। उन्होंने वहां की संस्कृति, व्यापार और समाज में अहम योगदान दिया। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच भरोसा और अपनापन लगातार मजबूत होता गया।
त्योहार भी जोड़ते हैं दोनों देशों को
पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स में सिर्फ भारतीय खाना ही नहीं, बल्कि दीपावली, थाई पोंगल और नवरात्र जैसे त्योहार भी उत्साह से मनाए जाते हैं। गरबा जैसे Cultural Program भी वहां देखने को मिलते हैं। इससे साफ होता है कि भारतीय संस्कृति वहां की Local Culture का हिस्सा बन चुकी है। यही साझा परंपराएं दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के और करीब लाती हैं।
50 साल के Diplomatic Relations, लेकिन दोस्ती उससे भी पुरानी
इस साल भारत और सेशेल्स के बीच Diplomatic Relations के 50 साल पूरे हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आधिकारिक रिश्ते भले 50 साल पुराने हों, लेकिन लोगों के बीच दोस्ती इससे कहीं ज्यादा पुरानी है। उन्होंने कहा कि इतनी मजबूत नींव पर बनी साझेदारी दुनिया में कम ही देखने को मिलती है। आने वाले समय में दोनों देश Trade, Security, Development और Blue Economy जैसे क्षेत्रों में साथ आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढे़ं: Modi meet Jonathan: कौन है 194 साल का 'जोनाथन', जिससे सेशेल्स पहुंचते ही सबसे पहले मिलेंगे PM मोदी
भारत रहेगा सेशेल्स का भरोसेमंद Partner
अपने संबोधन के आखिर में पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत हमेशा सेशेल्स के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत उसकी तरक्की, विकास और भविष्य की योजनाओं में पूरा सहयोग देगा। पीएम के मुताबिक, पिछले 50 साल शानदार रहे हैं, लेकिन दोनों देशों की दोस्ती का सबसे अच्छा दौर अभी आना बाकी है। उनका संदेश साफ था कि भारत और सेशेल्स की साझेदारी आने वाले वर्षों में और मजबूत होगी।












Click it and Unblock the Notifications