Mahavir Jayanti 2023 Aarti: यहां पढ़ें महावीर प्रभु की आरती, कट जाएंगे सारे कष्ट

भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर के रूप में जगप्रसिद्ध हैं, जैन धर्म के अनुयायियों के लिए ये दिन बहुत पावन हैं।

Mahavir Jayanti 2023 Aarti

Mahavir Jayanti 2023: अहिंसा,सत्य,अपरिग्रह, जैसे अनमोल विचार देने वाले भगवान महावीर की जयंती 4 अप्रैल को है। ये पर्व जैन धर्म को लोगों का प्रमुख पर्व है। आपको बता दें कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर का जन्म हमेशा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। महावीर जयंती को 'कल्‍याणक' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महावीर भगवान की विशेष आरती करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और उसे भय से मुक्ति मिलती है।

महावीर प्रभु की आरती

  • ॐ जय महावीर प्रभु,
  • स्वामी जय महावीर प्रभु ।
  • कुण्डलपुर अवतारी,
  • चांदनपुर अवतारी,
  • त्रिशलानंद विभु ॥
  • सिध्धारथ घर जन्मे,
  • वैभव था भारी ।
  • बाल ब्रह्मचारी व्रत,
  • पाल्यो तप धारी ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • आतम ज्ञान विरागी,
  • सम दृष्टि धारी ।
  • माया मोह विनाशक,
  • ज्ञान ज्योति जारी ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • जग में पाठ अहिंसा,
  • आप ही विस्तारयो ।
  • हिंसा पाप मिटा कर,
  • सुधर्म परिचारियो ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • अमर चंद को सपना,
  • तुमने परभू दीना ।
  • मंदिर तीन शेखर का,
  • निर्मित है कीना ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • जयपुर नृप भी तेरे,
  • अतिशय के सेवी ।
  • एक ग्राम तिन्ह दीनो,
  • सेवा हित यह भी ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • जल में भिन्न कमल जो,
  • घर में बाल यति ।
  • राज पाठ सब त्यागे,
  • ममता मोह हती ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • भूमंडल चांदनपुर,
  • मंदिर मध्य लसे ।
  • शांत जिनिश्वर मूरत,
  • दर्शन पाप लसे ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • जो कोई तेरे दर पर,
  • इच्छा कर आवे ।
  • धन सुत्त सब कुछ पावे,
  • संकट मिट जावे ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • निशदिन प्रभु मंदिर में,
  • जगमग ज्योत जरे ।
  • हम सेवक चरणों में,
  • आनंद मूँद भरे ॥
  • ॥ॐ जय महावीर प्रभु...॥
  • ॐ जय महावीर प्रभु,
  • स्वामी जय महावीर प्रभु ।
  • कुण्डलपुर अवतारी,
  • चांदनपुर अवतारी,
  • त्रिशलानंद विभु ॥

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+