Mahashivratri 2025 :अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शिव का जल अभिषेक, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Mahashivratri 2025 : भगवान शिव वैसे तो मानसिक पूजन से ही प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं, लेकिन उनकी पूर्ण कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि से श्रेष्ठ दिन कोई दूसरा नहीं।

26 फरवरी 2025 को आ रही महाशिवरात्रि के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार शिवजी का अभिषेक करेंगे तो न केवल आपके जीवन के सारे संकटों का नाश होगा बल्कि आप धन-धान्य, सुख-समृद्धि से परिपूर्ण भी हो जाएंगे।

Mahashivratri 2025

आइए जानते हैं शिवरात्रि पर किस राशि के जातक किन चीजों से शिवजी का अभिषेक करें (Mahashivratri 2025)

  • मेष : मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक दूध में केसर डालकर करें। इससे शिवजी प्रसन्न होंगे और राशि स्वामी मंगल से जुड़े सारे दोष दूर करके भाग्य को प्रबल बनाएंगे।
  • वृषभ : वृषभ राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक दूध-दही-मिश्री से करें। इससे शुक्र मजबूत होगा सुख-समृद्धि, धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-सौंदर्य प्राप्त होगा
  • मिथुन : मिथुन राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक दूध में विजया (भांग) डालकर करें। इससे राशि स्वामी बुध को मजबूती मिलेगी और ज्ञान का उदय होगा।
  • कर्क : कर्क राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक पंचामृत से करें। चंद्र तो प्रसन्न होंगे ही शिवजी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी।
  • सिंह : सिंह राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक केसर और घी मिश्रित दूध से करें। सूर्य को बल मिलेगा, जिससे मान-सम्मान, सुख, आजीविका के साधन प्राप्त होंगे
  • कन्या : कन्या राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक आमरस से करें। शिवजी की प्रसन्नता प्राप्त होगी और आपके सारे काम तेजी से होने लगेंगे।

शिवजी का अभिषेक गुलाबजल मिश्रित जल से करें (Mahashivratri 2025)

  • तुला : तुला राशि के जातक शिवजी का अभिषेक गुलाबजल मिश्रित जल से करें और शिवजी को सफेद चंदन का तिलक लगाकर मिश्री का नैवेद्य लगाएं।
  • वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों को महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक विभिन्न फलों के रसों से करना चाहिए। इससे शिवजी प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।
  • धनु : धनु राशि के जातक शिवजी का अभिषेक जल में चंदन का इत्र डालकर करें। इसके बाद शिवजी को पांच बिल्व पत्र और सफेद आंकड़े के पुष्प अर्पित करें।
  • मकर : इस राशि के जातक शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध में काले तिल डालकर करें। शिवजी को धतूरे और बिल्व पत्र अवश्य अर्पित करें। इससे सारे संकट दूर होंगे।
  • कुंभ : कुंभ राशि के जातकों को शिवजी का अभिषेक पंचामृत से करना चाहिए। दूध में चंदन का इत्र डालकर भी अभिषेक करना चाहिए। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होगी।
  • मीन : मीन राशि के जातक महाशिवरात्रि पर शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करें। लक्ष्मी की प्राप्ति होगी, शिवजी भी प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान प्रदान करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+