Mahashivratri 2025: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले एकत्रित करें ये सामग्री, तभी मिलेगा व्रत का फल
Mahashivratri Puja Samagri: भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है, इस दिन भक्तगण उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। ये दिन बेहद ही पावन है। अविवाहित लोग सुंदर और योग्य जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन का व्रत करते हैं।
इस पावन अवसर पर पूजा के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है अक्सर लोग अज्ञानता की वजह से कुछ सामग्री को भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें व्रत का उतना फल नहीं मिल पाता है, जितना कि मिलना चाहिए। इसलिए आइए जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री , जिसके बिना शिवरात्रि का पूजन अधूरा है।

महाशिवरात्रि पूजा की सामग्री (Mahashivratri 2025 Puja Samagri)
- गंगा जल और दूध
- दही, शहद और घी
- बिल्वपत्र (बेलपत्र)
- धतूरा और आक के फूल
- चंदन
- भस्म (विभूति)
- सफेद और काले तिल
- फल और मिष्ठान्न
- दूर्वा घास और जायफल
- दीपक और धूपबत्ती
- शुद्ध घी और कपूर
- रुद्राक्ष माला
महाशिवरात्रि पूजा विधि (Mahashivratri 2025 Puja Vidhi)
- प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
- शिवलिंग को पहले गंगाजल से स्नान कराएं।
- फिर दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से पंचामृत अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर चंदन और भस्म लगाएं।
- शिव जी की आरती करें ।
- 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें ।
- फल, मिठाई और पंचामृत का भोग लगाएं।
- भगवान शिव की कथा पढ़ें।
- महाशिवरात्रि विशेष आरती करें।
- जरुरतमंदों को दान करें।
- अगले दिन प्रातःकाल विधिवत व्रत का पारण करें।
महाशिवरात्रि व्रत का महत्व ( Mahashivratri Significance)
- महाशिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- शिव-पार्वती की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications