Maha Kumbh 2025: नागा साधु का महाकुंभ से क्या है संबंध?
Maha Kumbh 2025 and Naga Sadhus: आस्था का महापर्व यानी की महाकुंभ इस बार 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में लगने जा रहा है, जिसकी तैयारी में योगी सरकार और प्रशासन पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है। सरकार का पूरा प्रयास इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने की है।
आपको बता दें लाखों की संख्या में लोग इस बार महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले हैं लेकिन हर कुंभ मेले के खास आकर्षण नागा साधु होते हैं।

नागा साधु, जो अक्सर अपने शरीर पर राख लगाए हुए देखे जाते हैं और कुंभ मेले के बाद शायद ही कहीं नज़र आते हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ये नागा साधु होते कौन हैं और कुंभ मेले से इनका क्या रिलेशन है और मेले के बाद वो कहां चले जाते हैं?
चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से...
नागा साधु कौन हैं? (Maha Kumbh 2025)
नागा साधु सनातन धर्म के एक विशेष साधु समुदाय हैं, जो भगवान शिव और शक्ति के भक्त होते हैं। ये साधु अपनी कठोर तपस्या, सांसारिक मोह-माया से विमुक्त जीवन, और सादा वेशभूषा (अक्सर नग्न) के लिए जाने जाते हैं। "नागा" का अर्थ है "निर्वस्त्र" या "विनम्र", और ये नाम उनके सरल और त्यागपूर्ण जीवनशैली का प्रतीक है।
'शरीर का कोई मोल नहीं इसलिए इसकी चिंता करना व्यर्थ है'
इनका मानना है कि शरीर का कोई मोल नहीं इसलिए इसकी चिंता करना व्यर्थ है। जाड़ा, गर्मी या बरसात ये हर मौसम में बिना कपड़ों के ही रहते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि इनका दिया आशीष कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है इसलिए लोगों की कोशिश इनको प्रसन्न रखने की होती है।
नागा साधु अनुशासन और तपस्या के साक्षात उदाहरण ((Maha Kumbh 2025)
- नागा साधु तपस्या और योग के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करते हैं।
- इन पर जल-वायु का प्रभाव नहीं पड़ता है, ये साधु कठोर अनुशासन और तपस्या के साक्षात उदाहरण है।
- प्राचीन काल में नागा साधुओं ने मंदिरों और धर्मस्थलों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पौराणिक कथाओं में इनका उदाहरण मिलता है।
महाकुंभ से नागा साधुओं का संबंध (Maha Kumbh 2025)
महाकुंभ मेला, जो हर 12 वर्षों में चार स्थानों (प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक) पर आयोजित होता है, नागा साधुओं के लिए एक विशेष महत्व रखता है। यह मेला नागा साधुओं के सार्वजनिक दर्शन और उनके धार्मिक अनुष्ठानों का प्रमुख अवसर होता है। दरअसल कुंभ मेले में उनकी मौजूदगी एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है।
कुंभ में नागा साधुओं की भूमिका
- महाकुंभ में नागा साधु सबसे पहले पवित्र नदियों (गंगा, यमुना, क्षिप्रा) में शाही स्नान करते हैं। इसे पवित्रता और धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है।
- इस आयोजन के माध्यम से नागा साधु आध्यात्मिकता और धर्म के संदेश को जनसामान्य तक पहुंचाते हैं।
- महाकुंभ में अखाड़े अपने शक्ति प्रदर्शन और धार्मिक अधिकार को प्रदर्शित करते हैं, जहां नागा साधु केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
कुंभ के बाद कहां गायब हो जाते हैं नागा बाबा?
माना जाता है कि कुंभ के बाद ये साधु अपने अखाड़ों के साथ हिमालय, जंगलों, गुफाओं में लौट जाते हैं। जहां वो ध्यान, योग और तपस्या करते हैं । नागा साधुओं का जीवन काफी रहस्यमयी है, जिनके बारे में ज्यादा किसी को मालूम नहीं है । ये साधु सांसारिक सुखों से दूर रहते हैं और भगवान शिव की आराधना में पूरी तरह डूबे रहते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications