Magh Purnima 2021: आज चांद की इन मंत्रों से कीजिए पूजा, दूर होगा मानसिक कष्ट, मिलेगी शांति

नई दिल्ली। माघ मास की पावन पूर्णिमा के दिन लोग दान-पुण्य भी करते हैं और पूर्वजों की शांति के लिए पूजा-पाठ भी करते हैं। वैसे भी पूर्णिमा का दिन बेहद पावन होता है।आज चांद अपनी पूरी कला में होता है।वैसे भी चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है, ये मन-मस्तिष्क और भावनाओं को प्रभावित करता है, इसलिए अगर आप मानसिक कष्ट या किसी दिक्कत से गुजर रहे हैं तो आज के दिन कुछ विशेष काम कीजिए, जिससे आप जल्दी अपनी सारी उलझनों से मुक्ति पा लेंगे।

 Magh Purnima 2021:आज चांद की इन मंत्रों से कीजिए पूजा...

माघ पूर्णिमा आज, कीजिए ये उपाय

  • मानसिक कष्ट से गुजर रहे हैं तो आज के दिन शिव मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करके अपने दोनों हाथों से एक बार चावल अर्पित करें, शीघ्र ही आपके सारे कष्ट दूर होंगे।
  • अगर आप धन की कमी से गुजर रहे हैं तो आज के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद, बेलपत्र, शमीपत्र और फल अर्पित करें, बहुत जल्द आर्थिक कष्ट दूर होगा।
  • घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी।
  • मां लक्ष्मी के खीर का भोग लगाएं, सारे कष्टों का निवारण होगा, आप खुश और निरोगी रहेंगे।
  • हल्दी से घर के मुख्य द्वार पर ऊं लिखें। इससे आर्थिक संकट दूर होता है।
  • आज के तामसिक भोजन, प्याज, लहसुन, मांसाहारी पदार्थों, शराब और संभोग नहीं करना चाहिए, इन सबसे दरिद्रता आती है।

माघ पूर्णिमा आज, जानें शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा आरंभ- 26 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को शाम 3 बजकर 49 मिनट से।
माघ पूर्णिमा समाप्त- 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर।

चंद्रमा को खुश करने के लिए कीजिए इन मंत्रों का जाप

  • ऊं ऐं क्‍लीं श्रीं।
  • श्वेतः श्वेताम्बरधरः श्वेताश्वः श्वेतवाहनः। गदापाणि द्विर्बाहुश्च कर्तव्योः वरदः शशिः।
  • शशि, मय, रजनीपति, स्वामी। चन्द्र, कलानिधि नमो नमामी।
  • राकापति, हिमांशु, राकेशा। प्रणवत जन नित हरहु कलेशा।
  • सोम, इन्दुश्, विधु, शान्ति सुधाकर। शीत रश्मि, औषधी, निशाकर।
  • तुमहीं शोभित भाल महेशा। शरण-शरण जन हरहु कलेशा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+